Advertisement
Sponsored
संभल में दो डीजे संचालक गिरफ्तार:रात में तेज आवाज में डीजे बजाने पर साउंड सीज, अमरोहा के रहने वाले हैं
Feb 23, 2026
संभल पुलिस ने मानक के विपरीत तेज आवाज में डीजे बजाने वाले दो संचालकों के खिलाफ कार्रवाई की है। मध्यरात्रि में डीजे बजाने पर बहजोई पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर उनके डीजे साउंड सिस्टम जब्त कर लिए। पुलिस ने उनके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर शांतिभंग में चालान किया है। य ह कार्रवाई धार्मिक स्थलों पर लाउडस्पीकर और तेज आवाज में डीजे बजाने वालों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान का हिस्सा है। यह मामला जनपद संभल की तहसील चंदौसी के थाना बहजोई क्षेत्र का है। कस्बा बहजोई बाजार और ब्लॉक पंवासा गांव में बड़े-बड़े कॉलम लगाकर तेज आवाज में डीजे बजाने वाले दो संचालकों के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई की। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान ऋतिक पुत्र राजवीर, निवासी मोहल्ला होली वाला, हसनपुर, तथा गौरव पुत्र जयप्रकाश, निवासी गांव सुल्तानपुर मौलवी, थाना गजरौला, जनपद अमरोहा के रूप में हुई है। थाना प्रभारी संत कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि दोनों डीजे संचालकों के डीजे को धारा 207 एमवी एक्ट के तहत जब्त किया गया है। उनके विरुद्ध शांतिभंग की कार्रवाई करते हुए उपजिला मजिस्ट्रेट चंदौसी के न्यायालय में पेश किया गया। पुलिस ने चंदन डीजे बहजोई और महादेव डीजे गजरौला को सीज किया है। पुलिस को मध्यरात्रि 01:15 बजे तेज आवाज में डीजे बजाने की सूचना मिली थी, जिसके बाद यह कार्रवाई की गई। डीजे संचालक ऋतिक ने पुलिस को बताया कि तेज आवाज में डीजे नहीं बजाने पर बुकिंग करने वालों ने उन्हें चांटे मारे और धमकी दी कि यदि दो गाने और नहीं बजाए तो पेमेंट नहीं देंगे। थाना प्रभारी संत कुमार ने स्पष्ट किया कि मानक के विपरीत जाकर जहां भी लाउडस्पीकर, डीजे सहित कोई भी साउंड सिस्टम बजाया जा रहा है, उनके विरुद्ध तत्परता से कार्रवाई की जा रही है।
Advertisement
Advertisement
Readers Comments