शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद पर FIR के बाद राजनीति गरमाती जा रही है। देश भर में कांग्रेस शंकराचार्य के समर्थन में सड़कों पर है। बुधवार को शहर कांग्रेस कमेटी ने आगरा जिला मुख्यालय पर शंख बजा कर प्रदर्शन किया। शंकराचार्य का समर्थन में आए। सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर, सरकार को हिंदू विरोधी बताया। इसके बाद जिलाधिकारी अरविंद मल्लप्पा बंगारी को प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन दिया। शहर अध्यक्ष अमित सिंह ने कहा- यह सरकार हिंदू विरोधी है, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का पाप का घड़ा भर गया है। जो अब फूटने वाला है। जो भाजपा के प्रवक्ता के रूप में काम कर रहा है, सिर्फ वही सनातनी रह गया है। लेकिन हिंदूओं के भगवान शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद पर अभद्र आरोप लागए जा रहे हैं। आज के समय में जो भी सनातनी मोदी और योगी का चालीसा नहीं पढ़ रहा है तो उसे धर्म विरोधी है बताया जा रहा है। देश विरोधी करार कर दिया जा रहा है। शंकराचार्य हिंदूओं के माहाराज हैं। मैं उन्हें भगवान कहूंगा। उनके ऊपर घिनौना आरोप लगाया जा रहा है। सरकार यह ठीक नहीं कर रही है। जो लोग DNA टेस्ट की बोल रहे हैं, में बताना चाहता हूं कि DNA टेस्ट की भाजपा के बहुत लोगों को जरूरत है। जो अपने को अवतार बता रहे हैं, वे अपने मां-बाप का नाम नहीं बता पाते हैं। शंकराचार्य का DNA टेस्ट नहीं हो सकता है। सरकार परमाणु बम से छेड़छाड़ कर बहुत बड़ी गलती कर रहे है।
Reader Comments