Advertisement
Sponsored
सरिया लदा ट्रक बेकाबू होकर गड्डे में पलटा:केबिन के अंदर घुसे सरिए, मौके पर ड्राइवर की मौत और सहचालक घायल
Feb 23, 2026
बरेली जनपद के आंवला थाना क्षेत्र में आज तड़के एक ट्रक दुर्घटनाग्रस्त हो गया। उत्तराखंड के काशीपुर से सरिया लेकर आ रहा ट्रक बेकाबू होकर सड़क किनारे गड्ढे में उतर गया। ट्रक में लदा सरिया केबिन को तोड़ते हुए आगे निकल गया, जिसकी चपेट में आने से चालक की मौके पर ही मृत्यु हो गई, जबकि सहचालक को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है। तड़के 4 बजे रामनगर और मउचंदपुर के बीच हुआ हादसा
जानकारी के अनुसार, ट्रक काशीपुर (उत्तराखंड) से सरिया लादकर आंवला की ओर आ रहा था। सुबह करीब 4 बजे रामनगर और मउचंदपुर के बीच अचानक ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे उतर गया। माना जा रहा है कि चालक को नींद की झपकी आने की वजह से यह स्थिति पैदा हुई। ट्रक के गड्ढे में उतरते ही पीछे लदा भारी सरिया केबिन को काटकर आगे की ओर धंस गया। पुलिस और फायर ब्रिगेड ने चलाया रेस्क्यू ऑपरेशन
हादसे की सूचना मिलते ही कोतवाली आंवला पुलिस, पीआरवी और फायर ब्रिगेड के कर्मी मौके पर पहुंचे। सीटीटीएनएस टीम के एसआई रामवीर सिंह और सीएसए राजेश रावत ने सक्रियता दिखाते हुए रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। ट्रक के केबिन में फंसे चालक और सहचालक को निकालने के लिए क्रेन की मदद ली गई और सामान को हटाकर रास्ता बनाया गया। चालक की मौत, सहचालक को अस्पताल भेजा गया
कड़ी मशक्कत के बाद सहचालक अरुण सागर (26 वर्ष) पुत्र जशवीर, निवासी ग्राम हिम्मतपुर काशीपुर को सकुशल बाहर निकाल लिया गया। उसे इलाज के लिए 108 एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) भेजा गया है। वहीं, चालक मोनू (24 वर्ष) पुत्र करणसिंह की सरियों के बीच दबने से मृत्यु हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
Advertisement
Advertisement
Readers Comments