सहारनपुर में जंगल के भीतर खड़ी एक आल्टो कार में युवक का जला हुआ शव मिलने से सनसनी फैल गई। मामला गागलहेड़ी थाना क्षेत्र में काली नदी चौकी क्षेत्र के चौरा खुर्द और अमरपुर के जंगलों का है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और इलाके को घेर लिया। शुरुआती जांच में पुलिस ने हत्या की आशंका जताई है। पुलिस का कहना है कि हो सकता है पहचान छिपाने के लिए शव को जलाया गया। एसएसपी अभिनंदन ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया। फॉरेंसिक टीम ने कार के अंदर और आसपास से साक्ष्य जुटाए हैं। बताया जा रहा है कि शव बुरी तरह झुलसा हुआ है, जिससे उसकी पहचान करना मुश्किल हो रहा है। पुलिस अब हर पहलू से मामले की जांच कर रही है। आसपास के थानों में दर्ज गुमशुदगी की रिपोर्ट खंगाली जा रही हैं। कार के रजिस्ट्रेशन और चेसिस नंबर के आधार पर वाहन मालिक की जानकारी जुटाई जा रही है। जांच में यह भी देखा जा रहा है कि युवक की हत्या कहीं और कर शव को यहां लाकर जलाया गया या घटना इसी जंगल में हुई। ग्रामीणों के मुताबिक, रात के समय जंगल क्षेत्र सुनसान रहता है। ऐसे में वारदात को अंजाम देना आसान हो सकता है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है, ताकि कार की गतिविधियों का पता चल सके। गाड़ी के मालिक की पहचान हुई एसएसपी अभिनंदन का कहना है कि थाना गागलहेड़ी क्षेत्र में एक अज्ञात वाहन द्वारा सड़क दुर्घटना की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने पाया कि वाहन दुर्घटनाग्रस्त स्थिति में खड़ा था। प्रारंभिक जांच में यह एक सड़क हादसा प्रतीत हो रहा है। वाहन के रजिस्ट्रेशन नंबर और अन्य विवरण के आधार पर गाड़ी के मालिक की पहचान कर ली गई है। उनसे संपर्क कर आवश्यक पूछताछ की जा रही है। घटना में घायल/मृत व्यक्ति के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा जा रहा है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों की पुष्टि हो सकेगी। एसएसपी अभिनंदन का कहना है कि थाना गागलहेड़ी क्षेत्र में एक अज्ञात वाहन द्वारा सड़क दुर्घटना की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने पाया कि वाहन दुर्घटनाग्रस्त स्थिति में खड़ा था। प्रारंभिक जांच में यह एक सड़क हादसा प्रतीत हो रहा है। वाहन के रजिस्ट्रेशन नंबर और अन्य विवरण के आधार पर गाड़ी के मालिक की पहचान कर ली गई है। उनसे संपर्क कर आवश्यक पूछताछ की जा रही है। घटना में घायल/मृत व्यक्ति के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा जा रहा है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों की पुष्टि हो सकेगी।