गाजियाबाद के कविनगर इलाके में लोहा मंडी स्थित अग्रसेन वाटिका में महिला ने गोली मारकर सुसाइड कर लिया। पुलिस की जांच पड़ताल में सामने आया है कि महिला का अपने पति और ससुराललियों से विवाद हुआ था। जिसने खुद को बाथरूम में पहुंचकर गोली मारी है। पुलिस महिला के पति से भी पूछताछ कर रही है। प्रथम दृष्टा पुलिस महिला द्वारा ही आत्महत्या की घटना होना बताया है। हापुड़ का रहने वाला है परिवार ACP कविनगर सूर्यबली मौर्य ने बताया कि हापुड़ के पिलखुवा निवासी पिंटू तोमर यहां अग्रसेन वाटिका में तीसरी मंजिल पर बने फ्लैट में अपनी पत्नी प्रीति तोमर (40) के साथ रहते हैं। प्रीति तोमर की अपने परिजनों से मंगलवार शाम को कुछ कहासुनी हो गई थी। जांच पड़ताल की गई तो यह तथ्य प्रकाश में आया कि प्रीति तोमर ने खुद गोली मारी पारिवारिक कलह से महिला द्वारा अपने बेडरूम के वाशरूम में बंद करके स्वयं को गोली मार ली गई थी, तत्काल उसे उपचार हेतु मणिपाल हॉस्पिटल ले जाया गया। अस्पताल में डॉक्टर ने महिला को मृत घोषित कर दिया। जहां पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।
Readers Comments