INDIA EDITION
1 VIEWS

बर्रा में पति-पत्नी का झगड़ा निपटाने पहुंचे दरोगा पर हमला:बाइक से हटने को कहने पर गाली-गलौज, 3 महिलाओं समेत 7 पर FIR

TLN

                 बर्रा में पति-पत्नी का झगड़ा निपटाने पहुंचे दरोगा पर हमला:बाइक से हटने को कहने पर गाली-गलौज, 3 महिलाओं समेत 7 पर FIR
बर्रा में बेखौफ दबंगों ने खाकी के इकबाल को खुलेआम चुनौती दे डाली। पति-पत्नी के विवाद की सूचना पर पहुंचे दो दरोगाओं को नशेबाजों ने घेर लिया, फिर एक दरोगा के साथ मारपीट कर दी। हमलावरों से खुद को घिरा देख दरोगा ने कंट्रोल रूम को सूचना दी। पुलिस फोर्स के पहुंचने पर हमलावर धमकी देकर भाग निकले। दरोगा ने एक नामजद व तीन महिलाओं समेत 7 लोगों पर रिपोर्ट दर्ज कराई है। 23 फरवरी की शाम की घटना दरोगा अरविंद कुमार ने बताया कि 23 फरवरी की शाम वह जेब्रा-75 से दरोगा हरिभजन सिंह के साथ यादव मार्केट में भ्रमण कर रहे थे। शाम 4:20 बजे छेदीपुरवा में नशे में धुत मनीष कुमार गुप्ता और पत्नी आरती के बीच विवाद होने की सूचना मिली। मौके पर पहुंचे तो दोनों एक-दूसरे पर आरोप लगा रहे थे। पति-पत्नी को शांत करने के बाद थाने में तहरीर देने की बात कही, इसके बाद वह बाइक के पास पहुंचे। जहां नशे में धुत कुछ लोग बाइक को घेरने के साथ उस पर बैठे मिले। उनसे बाइक से हटने को कहा तो नशेबाज गाली-गलौज कर विवाद करने लगे। इस दौरान एक नशेबाज ने दरोगा अरविंद की वर्दी पकड़ कर घसीटना शुरू कर दिया। जिससे नेम प्लेट टूट गई, साथ ही किसी ने पीछे से पीठ पर मुक्का मार दिया। इसके बाद दो-तीन महिलाओं समेत करीब आधा दर्जन लोग दोनों दरोगा से धक्का-मुक्की करने लगे। पुलिस फोर्स आने पर आरोपी धमकी देकर भाग निकले। थाना प्रभारी रवींद्र श्रीवास्तव ने बताया कि दरोगा अरविंद की तहरीर पर आरोपी सुनील समेत सात अज्ञात लोगों के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा डालने समेत अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम लगी है।

Reporting by Dainik Bhaskar .

Read More at Dainik Bhaskar
Share this story

Reader Reactions
Reader Comments
No comments yet.
Post a Comment