INDIA EDITION
1 VIEWS

मोबाइल कारोबारी ने पत्नी-बेटी को जहर दिया, खुद भी पीया:पिता-पुत्री की मौत, पत्नी ICU में; ऑनलाइन गेम के चलते कर्ज में डूबा था

TLN

                 मोबाइल कारोबारी ने पत्नी-बेटी को जहर दिया, खुद भी पीया:पिता-पुत्री की मौत, पत्नी ICU में; ऑनलाइन गेम के चलते कर्ज में डूबा था
शहडोल में ऑनलाइन गेम की लत और इसके चलते कर्ज से परेशान होकर मोबाइल कारोबारी ने पत्नी-बेटी को जहर पिला दिया। फिर खुद पी लिया। इलाज के दौरान पहले बेटी, फिर कारोबारी की जान चली गई। पत्नी मेडिकल कॉलेज के आईसीयू में मौत से जंग लड़ रही है। मामला शहडोल के कोतवाली थाना इलाके में पुरानी बस्ती का है। यहां रहने वाले शंकर लाल गुप्ता (40) को ऑनलाइन गेम 'बीडीजी' खेलने की लत थी। वह इस खेल में करीब 4 लाख रुपए हार चुका था। इसके लिए लोगों से कर्ज भी लिया था। कर्ज के बढ़ते बोझ और आर्थिक तंगी की वजह से शंकर लाल काफी समय से तनाव में चल रहा था। कभी खुद की मोबाइल दुकान चलाने वाला शंकर अब सड़क किनारे छोटी सी दुकान लगाकर गुजारा करने को मजबूर था। घर से बाहर होने की वजह से बचा बेटा 24 फरवरी की रात शंकर लाल 15 वर्षीय बेटे अनिकेत के साथ बाजार गया। बेटे को दोस्त की दुकान में छोड़कर शंकर ने चाय पीने की बात कही। फिर बाजार से कोल्ड ड्रिंक खरीदकर घर चला आया। इसमें जहर मिला दिया। फिर पत्नी राजकुमारी और बेटी स्वाति (16) को कोल्ड ड्रिंक पिला दी। खुद भी पी ली। रात में चीखपुकार सुनकर पड़ोसी शंकर लाल के घर पहुंचे। देखा कि तीनों लोगों की तबीयत खराब है। एम्बुलेंस की मदद से तीनों को अस्पताल पहुंचाया। जहां इलाज के दौरान 25 फरवरी की सुबह स्वाति की मौत हो गई। शाम करीब 6 बजे शंकर लाल ने भी दम तोड़ दिया। एक साल से ऑनलाइन गेम खेल रहा था कोतवाली के एसआई उपेंद्र त्रिपाठी ने कहा- शंकर एक साल से ऑनलाइन गेम खेल रहा था। टी-20 वर्ल्ड कप के दौरान वह इसमें ज्यादा सक्रिय था। शुरुआती जांच में खुदकुशी की वजह आर्थिक तंगी ही लग रही है। पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है। पोस्टमॉर्टम और फोरेंसिक रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। ये खबरें भी पढ़ें… ऑनलाइन गेम एवीएटर में 30 लाख हारा ठेकेदार, दी जान भोपाल में एक ठेकेदार ने ऑनलाइन गेमिंग में भारी नुकसान के बाद फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उसने ऑनलाइन गेम एवीएटर में करीब 30 लाख रुपए गंवाने का जिक्र सुसाइड नोट में किया है। पुलिस के मुताबिक, शारदा नगर निवासी शिवान गुप्ता (32) सिविल कॉन्ट्रैक्टर था। गुरुवार रात उसने घर में फांसी लगा ली। पढ़ें पूरी खबर… मोबाइल गेमिंग की लत के शिकार स्टूडेंट ने लगाई फांसी भोपाल में मोबाइल गेमिंग की लत के चलते 14 साल के स्टूडेंट ने खुदकुशी कर ली। परिजन को आशंका है कि ऑनलाइन गेम में दिए गए टास्क को पूरा करने के लिए बच्चे ने आत्मघाती कदम उठाया। मामला पिपलानी थाने की श्रीराम कॉलोनी का है। यहां रहने वाले 14 वर्षीय अंश साहू ने सोमवार दोपहर अपने घर में फांसी लगा ली। पढ़ें पूरी खबर…

Reporting by Dainik Bhaskar .

Read More at Dainik Bhaskar
Share this story

Reader Reactions
Reader Comments
No comments yet.
Post a Comment