Reporting by Dainik Bhaskar .
Read More at Dainik Bhaskar
INDIA EDITION
1 VIEWS
नंदगांव में सखियों ने हुरियारों पर लाठियां बरसाईं:नंद बाबा मंदिर में जमकर उड़ा गुलाल; 10 लाख लोग लट्ठमार होली देखने पहुंचे
TLN
Editorial Team
मथुरा के नंदगांव की रंगीली चौकी पर गुरुवार को लट्ठमार होली खेली गई। सजी-धजी राधारानी की सखियों ने बरसाना से आए हुरियारों पर लट्ठ बरसाए। हुरियारों ने सखियों के हमलों को अपनी ढाल से रोका। इस दौरान करीब 11 क्विंटल अबीर गुलाल भी उड़ाया गया। साथ ही लोगों ने डांस किया। लट्ठमार होली देखने के लिए देश-विदेश से करीब 10 लाख लोग नंदगांव पहुंचे थे। नंदगांव में भगवान श्रीकृष्ण का बचपन बीता था, जबकि बरसाना में राधाजी पली-बड़ी हुई थीं। दोनों गांव के बीच सिर्फ 8km की दूरी है। द्वापर युग से परंपरा रही है कि पहले नंदगांव से श्रीकृष्ण के सखा बरसाना में होली खेलने जाते हैं। उसके अगले दिन बरसाना के हुरियारे नंदगांव में लट्ठमार होली खेलने आते हैं। इससे पहले बुधवार (25 फरवरी) को बरसाना में लट्ठमार होली खेली गई थी। तब नंदगांव से गए श्रीकृष्ण के सखाओं पर बरसाना की सखियों ने जमकर लाठी बरसाई थीं। नंदगांव की 4 तस्वीरें देखिए… नंदगांव की लट्ठमार होली के देखने के लिए लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए…
Share this story
Reader Reactions
Reader Comments
No comments yet.