INDIA EDITION
1 VIEWS

लखनऊ में अमृता प्रीतम पर 'आजांद रूह' नृत्य नाटिका:कल्चरल क्वेस्ट 28 फरवरी को गोमतीनगर में करेगा मंचन

TLN

                 लखनऊ में अमृता प्रीतम पर 'आजांद रूह' नृत्य नाटिका:कल्चरल क्वेस्ट 28 फरवरी को गोमतीनगर में करेगा मंचन
लखनऊ की सांस्कृतिक संस्था कल्चरल क्वेस्ट 28 फरवरी को संत गाडगे जी महाराज प्रेक्षागृह, गोमतीनगर में नृत्य नाटिका 'आजांद रूह' का मंचन करेगी।यह नाटिका प्रसिद्ध लेखिका अमृता प्रीतम के जीवन पर आधारित है और शाम 6:30 बजे शुरू होगी। नाटिका की निर्देशक और कथक गुरु सुरभि सिंह ने एक प्रेस वार्ता में बताया कि 'आजांद रूह' अमृता प्रीतम के जीवन के विभिन्न पहलुओं को मंच पर जीवंत करेगी। इसमें उनके संघर्ष, भारत-पाकिस्तान बंटवारे के दर्द, सामाजिक उत्पीड़न और साम्प्रदायिकता के खिलाफ उनकी मुखर आवाज को नृत्य के माध्यम से दर्शाया जाएगा। अमर प्रेम गाथा को कलात्मक रूप से मंच पर लाएगी इसके साथ ही , यह प्रस्तुति अमृता प्रीतम और चित्रकार इमरोज के बीच की अमर प्रेम गाथा को भी कलात्मक रूप से मंच पर लाएगी।कार्यक्रम में कई विशिष्ट अतिथि शामिल होंगे। गन्ना विकास मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी, परिवहन मंत्री दया शंकर सिंह और महापौर सुषमा खर्कवाल को मुख्य अतिथियों के रूप में आमंत्रित किया गया है। इस अवसर पर संजय मल्होत्रा हमनवा द्वारा अमृता-इमरोज पर लिखी एक पुस्तक का विमोचन भी किया जाएगा। साथ ही, साहित्य जगत की 11 प्रमुख हस्तियों को 'अमृता प्रीतम सम्मान' से नवाजा जाएगा।यह कार्यक्रम नृत्य, साहित्य और इतिहास का एक अनूठा संगम होगा, जो दर्शकों को एक विशेष कलात्मक अनुभव प्रदान करेगा।

Reporting by Dainik Bhaskar .

Read More at Dainik Bhaskar
Share this story

Reader Reactions
Reader Comments
No comments yet.
Post a Comment