Reporting by Dainik Bhaskar .
Read More at Dainik Bhaskar
INDIA EDITION
1 VIEWS
लखनऊ नगर निगम ने हटाईं 30 अवैध होर्डिंग:एक करोड़ से अधिक प्रचार शुल्क भी वसूला, लगातार 4 दिनों तक चली कार्रवाई
TLN
Editorial Team
लखनऊ नगर निगम ने गुरुवार को भी अवैध होर्डिंगों के खिलाफ अभियान चलाया। इसमें उन लोगों के खिलाफ भी कार्रवाई की गई। जिन विज्ञापन एजेंसियों ने प्रचार शुल्क जमा नहीं किया। अभियान के दौरान अलग-अलग इलाकों से करीब 50 विज्ञापन पट हटाए गए और 1.05 करोड़ प्रचार शुल्क भी वसूला गया। नगर निगम के प्रचार अधीक्षक ओम प्रकाश सिंह और प्रचार निरीक्षक पंकज अवस्थी और कृष्ण मगन सिंह की अगुवाई में अभियान चलाया गया। जिसमें सुल्तानपुर रोड, शहीद पथ के आसपास और कानपुर रोड से अवैध विज्ञापन पट हटाए गए। 200 पट हटाए गए इस दौरान नगर निगम ने 1 करोड़ 5 लाख 08 हजार 546 रुपये प्रचार शुल्क भी जमा कराया। नगर निगम की ओर से यह कार्रवाई एक सप्ताह पहले की ओर से अवैध विज्ञापन पटों के खिलाफ चलाए गए अभियान की बाद की जा रही है। पिछले चार दिन से चल रहे अभियान के दौरान छोटे बड़े मिलाकर करीब 200 पट हटाए गए हैं।
Share this story
Reader Reactions
Reader Comments
No comments yet.