INDIA EDITION
1 VIEWS

मुचलके से परेशान हिंदुओं ने लगाए पलायन के पोस्टर:मेरठ में होलिका दहन को लेकर 3 साल पहले हुआ था विवाद

TLN

                 मुचलके से परेशान हिंदुओं ने लगाए पलायन के पोस्टर:मेरठ में होलिका दहन को लेकर 3 साल पहले हुआ था विवाद
मेरठ के ब्रह्मपुरी क्षेत्र के मोहल्ला हरिनगर और पूर्वा इलाही बख्श में होली से पहले पुलिस कार्रवाई को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। एसीएम ब्रह्मपुरी की ओर से दोनों समुदायों के दर्जनों लोगों के खिलाफ पाबंद मुचलके के नोटिस जारी किए गए हैं। इसके विरोध में हरिनगर के कुछ लोगों ने होली के बहिष्कार का ऐलान कर दिया और प्रशासन के खिलाफ बैनर लगाकर प्रदर्शन किया। मामले की जानकारी मिलने पर अखिल भारतीय हिंदू सुरक्षा संगठन के अध्यक्ष सचिन सिरोही कार्यकर्ताओं के साथ हरिनगर पहुंचे। उन्होंने एसीएम से नोटिस वापस लेने की मांग करते हुए चेतावनी दी कि यदि निरोधात्मक कार्रवाई नहीं रोकी गई तो आंदोलन किया जाएगा। 2023 में होलिका दहन को लेकर हुआ था विवाद वर्ष 2023 में होलिका रखने को लेकर हरिनगर और पूर्वा इलाही बख्श के लोगों के बीच विवाद हो गया था। उस दौरान दोनों पक्षों में पथराव हुआ था और पुलिस ने दोनों तरफ से मिली तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया था।पुलिस का कहना है कि हर साल होली से पहले एहतियातन शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए दोनों पक्षों के चिन्हित लोगों के खिलाफ निरोधात्मक कार्रवाई की जाती है। इसी क्रम में इस वर्ष भी 50 लोगों को नोटिस जारी किए गए हैं। बैनर लगाकर जताया विरोध नोटिस मिलने के बाद हरिनगर में कुछ लोगों ने प्रशासन और पुलिस पर उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए बैनर लगाए। प्रदर्शन के दौरान होली के बहिष्कार की घोषणा भी की गई। देर शाम क्षेत्राधिकारी ब्रह्मपुरी मौके पर पहुंचीं और लोगों से शांतिपूर्वक त्योहार मनाने की अपील की। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि पूर्व में हुए विवाद और सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए निरोधात्मक कार्रवाई की गई है। यदि कोई भी व्यक्ति शांति व्यवस्था भंग करने का प्रयास करेगा तो उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। बिक चुके हैं मकान_सचिन सिरोही अखिल भारतीय हिंदू सुरक्षा संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सचिन सिरोही ने बताया कि 3 साल पहले जब यहां दंगा हुआ था तभी के बाद से हिंदुओं के बहुत से परिवार यहां से पलायन कर कर भी जा चुके हैं। अगर इस प्रकार से क्योंकि उसे दौरान पीड़ित पक्ष हिंदू था अगर हिंदुओं के भी पीड़ित होने के बाद मचल के पाबंद होंगे तो वह यहां कैसे रह पाएंगे इसके साथ-साथ 7030 के अनुपात में यहां हिंदू मुस्लिम है हिंदुओं के धार्मिक स्थल पर क्षेत्र में कोई लाउडस्पीकर भी नहीं है। जबकि मुसलमानों के धार्मिक स्थल से लाउडस्पीकर से लगातार आवाज आती रहती है।

Reporting by Dainik Bhaskar .

Read More at Dainik Bhaskar
Share this story

Reader Reactions
Reader Comments
No comments yet.
Post a Comment