Reporting by Dainik Bhaskar .
Read More at Dainik Bhaskar
INDIA EDITION
1 VIEWS
रामपुर में चकबंदी विवाद में दो पक्षों में पथराव, फायरिंग:6 लोग घायल, जमीन की नाप-तोल को लेकर विवाद; पुलिस जांच में जुटी
TLN
Editorial Team
रामपुर में गुरुवार देर शाम चकबंदी विवाद को लेकर दो पक्षों में हिंसक झड़प हो गई। इस दौरान जमकर पत्थरबाजी हुई और फायरिंग की। जिसमें दोनों पक्षों के 4 लोग घायल हो गए। मामला शाहबाद थाना क्षेत्र के चंद्रपुर कला गांव का है। जानकारी के अनुसार, गुरुवार को गांव में चकबंदी प्रक्रिया चल रही थी। सीओ, लेखपाल और कानूनगो अपनी टीम के साथ मौके पर मौजूद थे। इसी दौरान एक पक्ष के विक्की सैनी और दूसरे पक्ष के अरविंद ठाकुर के बीच जमीन की नाप-तोल को लेकर विवाद शुरू हो गया था। बताया जा रहा है कि देर शाम दोनों पक्ष फिर आमने-सामने आ गए। पहले उनके बीच कहासुनी हुई, जो जल्द ही मारपीट में बदल गई। इसके बाद दोनों ओर से पत्थरबाजी शुरू हो गई। आरोप है कि इसी दौरान एक पक्ष की ओर से फायरिंग भी की गई, जिसमें दो लोगों को गोली लगी है। घायलों में अरविंद ठाकुर पक्ष से अभय पाल और अभय चौहान शामिल हैं, जबकि दूसरे पक्ष से विक्की सैनी, हरवीर, गजमराम और रामपाल घायल हुए हैं। पुलिस ने सभी घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शाहबाद भिजवाया। बाद में अभय पाल और अभय चौहान को मेडिकल के लिए जिला अस्पताल लाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस बल गांव में तैनात कर दिया गया है ताकि शांति व्यवस्था बनी रहे। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।
थाना प्रभारी सैफनी अजय मिश्रा ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है। अभी तक कोई तहरीर नहीं मिली है। उन्होंने इसे मामूली विवाद में पथराव की घटना बताया।
Share this story
Reader Reactions
Reader Comments
No comments yet.