Reporting by Dainik Bhaskar .
Read More at Dainik Bhaskar
INDIA EDITION
1 VIEWS
लखनऊ में रोटरी क्लब का 89वां चार्टर डे:पद्मश्री डॉ. राजेंद्र प्रसाद सम्मानित, नवनिर्वाचित गवर्नर भी रहे मौजूद
TLN
Editorial Team
लखनऊ में गुरुवार को रोटरी क्लब ऑफ लखनऊ ने रोटरी मार्ग, निराला नगर स्थित रोटरी भवन में अपना 89वां चार्टर डे और रोटरी इंटरनेशनल का फाउंडेशन डे मनाया। इस अवसर पर शहर के गणमान्य रोटेरियन और उनके परिवारजन बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। समारोह का मुख्य आकर्षण पद्मश्री से सम्मानित प्रो. डॉ. रोटेरियन राजेंद्र प्रसाद का सम्मान रहा। क्लब ने उनके सामाजिक और शैक्षिक क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए उन्हें स्मृति चिन्ह और अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया। रोटरी क्लब सेवा कार्यों के प्रति प्रतिबद्ध इस अवसर पर नवनिर्वाचित डिस्ट्रिक्ट गवर्नर एनडी रोटेरियन मंकेश्वर पांडेय अपनी धर्मपत्नी के साथ सम्मानित अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने रोटरी की सेवा परंपरा को आगे बढ़ाने का आह्वान किया और क्लब के कार्यों की सराहना की। कार्यक्रम की अध्यक्षता क्लब अध्यक्ष रोटेरियन गणेश अग्रवाल ने की, जबकि संचालन सचिव रोटेरियन विभोर अग्रवाल ने किया। अध्यक्ष ने अपने संबोधन में रोटरी के सेवा कार्यों, समाज के प्रति प्रतिबद्धता और मानवीय मूल्यों को मजबूत करने के संकल्प को दोहराया।इस मौके पर क्लब के पूर्व अध्यक्षों को भी उनके उत्कृष्ट सेवा कार्यों के लिए सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य आयोजक असिस्टेंट गवर्नर रो. प्रवीण कुमार मित्तल थे। ये लोग शामिल हुए कार्यक्रम में पीडीजी सीपी अग्रवाल, पीपी दीपक व संगीता मरवाहा, पीपी अजय सक्सेना, पीपी वाईके गोयल, पीपी विनोद चन्द्रमणि, पीपी नरेश अग्रवाल, पीपी संगीता मित्तल, अनिल सिंघल, निर्मल, विनीता, अंजना सहित अन्य क्लब अध्यक्ष और सचिव उपस्थित रहे।
Share this story
Reader Reactions
Reader Comments
No comments yet.