INDIA EDITION
1 VIEWS

झांसी में 9वीं की छात्रा से छेड़छाड़, सुसाइड किया:अकेला पाकर घर में घुसा पड़ोसी, भाई के आते ही छत से कूद कर भागा

TLN

                 झांसी में 9वीं की छात्रा से छेड़छाड़, सुसाइड किया:अकेला पाकर घर में घुसा पड़ोसी, भाई के आते ही छत से कूद कर भागा
झांसी में छेड़छाड़ से आहत 9वीं कक्षा की छात्रा ने सुसाइड कर लिया। वह बुधवार को घर पर अकेली थी। तभी दोगुनी उम्र का पड़ोसी घर में घुस आया। कमरे की कुंडी बंद करके छात्रा से जबरदस्ती करने लगा। तभी स्कूल से छात्रा का छोटा भाई घर पहुंच गया। उसने दरवाजा खोला तो आरोपी गंदी हरकत कर रहा था और छात्रा रो रही थी। भाई को देखते ही आरोपी छत से कूदकर भाग गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। छात्रा ने बेइज्जती होने के डर से गुरुवार सुबह जहर खा लिया। तबीयत बिगड़ने पर परिजन सीएचसी ले गए। वहां से झांसी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना मौंठ थाना क्षेत्र की है। अब पूरा मामला विस्तार से… मृतका की मौसी ने बताया- मैं और मेरी बड़ी बहन की शादी एक ही घर में हुई है। बड़ी बहन की 16 साल की एक बेटी और 8 साल के जुड़वा बेटी-बेटा है। जीजा ट्रक चलाते हैं। 23 फरवरी को बड़ी बहन भतीजे की शादी में अपने मायके गई थी। वह छोटी बेटी को भी साथ ले गई थी। घर पर बड़ी बेटी और उसका छोटा भाई ही थे। मैं भी उसी घर में अपने बच्चों के साथ रहती हूं। बड़ी बेटी के पेपर हो चुके थे, इसलिए वह स्कूल नहीं जा रही थी। बुधवार दोपहर को मैं खेत पर चली गई। बच्चे स्कूल गए थे। बड़ी बेटी घर पर अकेली थी। तभी पड़ोस का वीरेंद्र उर्फ वीरू साहू घर में घुस आया। घर की अंदर से कुंडी बंद करके बेटी से छेड़छाड़ करने लगा। इस दौरान छुट्‌टी होने पर बड़ी बेटी का भाई और मेरा बेटा घर पहुंचे। दोनों ने हाथ डालकर कुंडी खोली। अंदर देखा तो आरोपी वीरू बेटी के साथ जबरदस्ती कर रहा था और वह रो रही थी। छत से कूदकर भागा आरोपी मौसी ने आगे बताया- बच्चों ने घर की बाहर से कुंडी बंद कर दी। तब आरोपी वीरू छत से कूदकर भाग गया। उसने मुझे फोन किया और रोते हुए घटना बताई। तब मैं घर पहुंची। आरोपी रास्ते में मिला और हाथ-पैर जोड़कर गलती मानने लगा। मैंने घर पहुंचकर डायल 112 पर फोन किया और पुलिस को बुलाया। पुलिस ने आरोपी को घर से पकड़ लिया और अपने साथ ले गई। मैंने घटना की जानकारी उसकी मां को दी। उनको गुरुवार को घर लौटना था। उसके पिता भी घर आ रहे थे। बेइज्जती होने पर बेटी ने जहर खाया मौसी ने आगे बताया- घटना के बाद से बेटी डिप्रेशन में थी। गुरुवार सुबह उठने के बाद से उसने घर का काम किया। पूरे गांव में घटना की चर्चा हो रही थी। ये बात जैसे ही बेटी तक पहुंची। बदनामी की वजह से उसने सल्फास की 2 गोली खा लीं। तबीयत बिगड़ने पर बेटी ने खुद हम लोगों को जहर खाने की जानकारी दी। तब हम लोग उसे मोंठ सीएचसी ले गए, जहां से झांसी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। वहां डॉक्टरों ने बेटी को मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पर मां शादी छोड़कर झांसी पहुंची। उनका रो-रोकर बुरा हाल है। आरोपी का 10 दिन पहले हुआ था तलाक मृतका के पड़ोस की चाची ने बताया- आरोपी वीरू साहू (32) की शादी 2 साल पहले हुई थी। शादी के बाद से ही पत्नी से मनमुटाव चल रहा था। इस वजह से पत्नी मायके में रह रही थी। लगभग 10 दिन पहले ही पंचायत में वीरू का तलाक हो गया था। आराेपी वीरू कार चलाता है। मोंठ CO अजय श्रोत्रीय ने बताया- परिजनों की तहरीर पर छेड़छाड़ का केस दर्ज किया गया था। अब छात्रा की मौत हो गई है। पोस्टमॉर्टम की रिपोर्ट और परिजनों के बयान लेकर केस में धाराएं बढ़ाई जाएंगी। आरोपी वीरेंद्र उर्फ वीरू को गिरफ्तार किया गया है। ---------------------------------- ये खबर भी पढ़ें- 'सुपर कॉप' जिसे शंकराचार्य ने साजिश का मास्टरमाइंड बताया:5 जिलों में 500 एनकाउंटर किए; आशुतोष ब्रह्मचारी को भेजा था जेल शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने IPS डॉ. अजय पाल शर्मा पर आशुतोष ब्रह्मचारी के साथ मिलकर साजिश रचने का आरोप लगाया। शंकराचार्य ने एक फोटो सार्वजनिक की है। जिसमें आईपीएस अजय पाल, उनके खिलाफ केस दर्ज कराने वाले आशुतोष ब्रह्मचारी के साथ केक काटते नजर आ रहे हैं। पढ़ें पूरी खबर

Reporting by Dainik Bhaskar .

Read More at Dainik Bhaskar
Share this story

Reader Reactions
Reader Comments
No comments yet.
Post a Comment