Reporting by Dainik Bhaskar .
Read More at Dainik Bhaskar
INDIA EDITION
1 VIEWS
केशव मौर्य को ब्रिटेन ने वीजा नहीं दिया:डिप्टी CM जर्मनी से लखनऊ लौट रहे; योगी ने 2.5 लाख करोड़ के निवेश जुटाए
TLN
Editorial Team
यूपी के डिप्टी सीएम यूनाइटेड किंगडम (ब्रिटेन) का दौरा रद्द कर लखनऊ लौट रहे हैं। जानकारी के अनुसार, ब्रिटेन ने वीजा नहीं दिया है। इसलिए डिप्टी CM ने ब्रिटेन का दौरा कैंसिल कर दिया है। वीजा के लिए भारत सरकार की तरफ से NOC दी गई थी। फिलहाल, ब्रिटेन ने वीजा क्यों नहीं दिया, इसका खुलासा अभी तक नहीं हो सका है। केशव मौर्य 23 फरवरी को जर्मनी रवाना हुए थे। उनके साथ आईटी मिनिस्टर सुनील शर्मा भी गए थे। 25 फरवरी तक डिप्टी CM ने जर्मनी के फ्रैंकफर्ट, न्यूरेम्बर्ग में उद्योगपतियों के साथ बैठक की। कई समझौते किए। 25 से 27 फरवरी तक उन्हें यूनाइटेड किंगडम में रहना था। केशव ने जर्मन कंपनी टेलीफ़ोनिका O2 और HENSOLDT के साथ वार्ता की। दूरसंचार, डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर, रक्षा सहयोग, टेक्नोलॉजी ट्रांसफर और उत्तर प्रदेश में निवेश के अवसरों पर चर्चा की। उधर, CM योगी के जापान दौरे का आज आखिरी दिन है। इस दौरान उन्होंने यामानाशी में मैग्लेव ट्रेन से यात्रा की। 500 किमी रफ्तार वाली हाईस्पीड मैग्लेव (मैग्नेटिक लेविटेशन) ट्रेन चुंबकीय शक्ति के सहारे पटरी से ऊपर हवा में तैरते हुए चलती है। सीएम ने बताया, 90 हजार करोड़ रुपए के एमओयू मिले हैं, जबकि जापान और यामानाशी में 1.5 लाख करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव प्राप्त हुए हैं। वहीं, सिंगापुर में 60 हजार करोड़ रुपये के एमओयू और करीब 1 लाख करोड़ रुपये तक के निवेश प्रस्ताव मिले हैं। कुल 2.5 लाख करोड़ से अधिक के निवेश प्रस्ताव मिले हैं। जर्मनी में केशव मौर्य महत्वपूर्ण बैठकें की डिप्टी सीएम केशव मौर्य और IT मिनिटस्टर सुनील शर्मा ने जर्मनी में कई प्रमुख इंडस्ट्रियल ग्रुप और संगठनों के साथ बैठक की। जैसे- सेमीकंडक्टर और इलेक्ट्रॉनिक्स: जर्मनी की प्रमुख सेमीकंडक्टर कंपनियों के साथ बैठक की। उत्तर प्रदेश सरकार का लक्ष्य राज्य को भारत का 'सेमीकंडक्टर हब' बनाना है, जिसके लिए उन्होंने जर्मन तकनीक और विशेषज्ञता का सहयोग मांगा। रक्षा और एयरोस्पेस: उत्तर प्रदेश 'डिफेंस इंडस्ट्रियल कॉरिडोर' (UP DIC) के लिए उन्होंने जर्मन रक्षा कंपनी 'क्वांटम सिस्टम्स' के साथ बैठक की। इस बात पर चर्चा हुई कि कैसे यूपी को ड्रोन बनाने का गढ़ (हब) बनाया जाए। इसका मतलब यह है कि आने वाले समय में खेती से लेकर फौज (डिफेंस) के काम आने वाले आधुनिक ड्रोन अब उत्तर प्रदेश में ही तैयार होंगे। इससे न सिर्फ तकनीक बढ़ेगी बल्कि राज्य के युवाओं के लिए रोजगार के नए मौके भी पैदा होंगे। स्मार्ट सिटी और ई-व्हीकल पर जोर: डिप्टी सीएम ने 'फुजीकुरा' जैसी कंपनियों से भी बात की, जो सेंसर और बिजली से चलने वाली गाड़ियों (ई-व्हीकल) के पुर्जे बनाती है। ये कंपनियां यूपी के स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट और डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर में मदद करने को तैयार हैं। इसका सीधा असर हमारी सड़कों, ट्रैफिक सिस्टम और बिजली से चलने वाली बसों/कारों की तकनीक पर पड़ेगा। यानि ये सुविधाएं भविष्य में और भी बेहतर होंगी। IHK फ्रैंकफर्ट (Chamber of Commerce and Industry): फ्रैंकफर्ट में उद्योग जगत के नेताओं के साथ हुई बैठक में यूपी में औद्योगिक पार्क और लॉजिस्टिक्स हब विकसित करने पर चर्चा हुई। कौशल विकास: जर्मन 'डुअल वोकेशनल ट्रेनिंग' मॉडल को उत्तर प्रदेश के तकनीकी संस्थानों में लागू करने की संभावनाओं पर भी बात हुई, ताकि यूपी के युवाओं को वैश्विक मानकों के अनुसार प्रशिक्षित किया जा सके। केशव के जर्मनी दौरे की फोटो देखिए… रेलवे की तकनीक देखने पहुंचे फैक्ट्री
केशव प्रसाद मौर्य और आईटी मंत्री सुनील शर्मा ने न्यूरेमबर्ग में 'रेलवन' नाम की एक बड़ी रेल फैक्ट्री का भी दौरा किया। उन्होंने वहां देखा कि कैसे आधुनिक रेल ट्रैक और मजबूत कंक्रीट के स्लीपर बनाए जाते हैं। यूपी सरकार चाहती है कि जर्मनी की इस शानदार तकनीक का इस्तेमाल यूपी के रेलवे प्रोजेक्ट्स में भी हो ताकि रेल का सफर और ज्यादा सुरक्षित और टिकाऊ हो सके। …… यह खबर भी पढ़िए:- योगी ने 500 की स्पीड वाली ट्रेन में सफर किया:जापान में बच्चे ने पैर छुए, मंत्र सुनाने में अटका तो खुद पूरा किया; VIDEO यूपी के CM योगी के जापान दौरे का आज आखिरी दिन है। इस दौरान उन्होंने यामानाशी में मैग्लेव ट्रेन से यात्रा की। 500 किमी रफ्तार वाली हाईस्पीड मैग्लेव (मैग्नेटिक लेविटेशन) ट्रेन चुंबकीय शक्ति के सहारे पटरी से ऊपर हवा में तैरते हुए चलती है। इससे पहले टोक्यो से यामानाशी जाते वक्त योगी ने जापान में रहने वाले भारतीय परिवारों से मुलाकात की। भारतीय मूल के लोगों और बच्चों के साथ कुछ वक्त बिताया। बच्चों ने सीएम योगी के पैर छूकर आशीर्वाद लिया। बच्चों ने योगी को मंत्र सुनाए। सीएम ने बच्चों को चॉकलेट दीं। योगी ने अपने X अकाउंट पर इस मुलाकात का वीडियो भी शेयर किया। इसमें एक महिला योगी से बातचीत करते दिखाई दे रही है। भारत के प्रति अपने लगाव के बारे में बता रही है। उसने अपने बच्चे को योगी से मिलाया। बच्चे ने योगी को शिव मंत्र 'कर्पूरगौरं करुणावतारं…' सुनाना शुरू किया। मंत्र पूरा करने में बच्चा जब अटका तो योगी उसे पूरा किया। योगी यामानाशी पब्लिक स्कूल भी पहुंचे। बच्चों से बातचीत की। उन्हें तोहफे दिए। इसके बाद योगी ने यामानाशी हाइड्रोजन फैसिलिटी P2G (पावर-टू-गैस) सिस्टम की साइट विजिट की। रिसर्च फैसिलिटी के फंक्शन को समझा। यामानाशी प्रांत के गवर्नर कोटारो नागासाकी के साथ द्विपक्षीय बैठक की। यूपी इंवेस्टमेंट रोडशो के तहत निवेशकों से बात की। पढ़ें पूरी खबर…
Share this story
Reader Reactions
Reader Comments
No comments yet.