INDIA EDITION
1 VIEWS

सुनेत्रा पवार NCP की राष्ट्रीय अध्यक्ष बनीं:अजित पवार की मौत के बाद डिप्टी CM पद संभाला; उनकी राज्यसभा सीट पर बेटे पार्थ लड़ेंगे चुनाव

TLN

                 सुनेत्रा पवार NCP की राष्ट्रीय अध्यक्ष बनीं:अजित पवार की मौत के बाद डिप्टी CM पद संभाला; उनकी राज्यसभा सीट पर बेटे पार्थ लड़ेंगे चुनाव
महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार को गुरुवार को सर्वसम्मति से सत्तारूढ़ नेशनलिस्ट कांग्रेस पार्टी (NCP) का राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना गया। NCP के कार्याध्यक्ष प्रफुल्ल पटेल ने मुंबई में हुई पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक के बाद यह घोषणा की। उन्होंने बताया कि सुनेत्रा पवार के इस्तीफे से खाली हुई राज्यसभा सीट के लिए पार्थ पवार को नामित किया जाएगा। पार्थ अजित पवार और सुनेत्रा के बड़े बेटे हैं। अजित पवार की 28 जनवरी को बारामती में प्लेन क्रैश में निधन हो गया था। वह पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और महाराष्ट्र के डिप्टी CM थे। उनकी मौत के तीसरे दिन, 31 जनवरी को सुनेत्रा पवार को उपमुख्यमंत्री बनाया गया, जिसके चलते उन्होंने राज्यसभा सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था। सुनेत्रा पवार जून 2024 में लोकसभा चुनाव में हार के बाद NCP की ओर से राज्यसभा सदस्य निर्विरोध चुनी गई थीं। NCP महाराष्ट्र सरकार में महायुति गठबंधन का हिस्सा है। इसमें भाजपा और एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना भी शामिल है। पार्थ पवार 2019 में लोकसभा चुनाव लड़ चुके अजित पवार के बेटे पार्थ पवार ने 2019 के लोकसभा चुनाव से सक्रिय राजनीति में एंट्री ली थी। उन्होंने महाराष्ट्र की मावल लोकसभा सीट से NCP उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ा। हालांकि उन्हें इस चुनाव में हार का सामना करना पड़ा। इसके बाद वे राजनीति में कम सक्रिय दिखाई दिए, लेकिन पार्टी के संगठनात्मक कार्यों और युवा कार्यकर्ताओं के साथ जुड़े रहे। हाल ही में पुणे में मुंडवा की 40 एकड़ सरकारी जमीन की विवादित बिक्री को लेकर पार्थ पवार विवादों में आए थे। महाराष्ट्र की 7 राज्यसभा सीटों पर 16 मार्च को चुनाव महाराष्ट्र में 7 राज्यसभा सीटों के लिए 16 मार्च 2026 को चुनाव होंगे। चुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने की अंतिम तारीख 5 मार्च 2026 है। उसके बाद नामों की जांच 6 मार्च और नाम वापसी 9 मार्च तक हो सकती है। राज्य में NCP (SP) प्रमुख शरद पवार सहित सात राज्यसभा सदस्यों का कार्यकाल अप्रैल में समाप्त होने वाला है। शरद पवार ने अभी तक यह स्पष्ट नहीं किया है कि वे दोबारा चुनाव लड़ेंगे या नहीं। इधर, सूत्रों ने PTI को बताया कि भाजपा राज्यसभा चुनाव में चार उम्मीदवार उतार सकती है। महाराष्ट्र विधानसभा में 288 सीटें हैं, जिनमें से भाजपा के पास 132 सीटें, शिवसेना शिंदे के पास 57 और अजित पवार की NCP के पास 41 विधायक हैं। राज्यसभा की एक सीट के लिए 37 वोटों की जरूरत होती है। -------------------------- अजित पवार से जुड़ी ये खबरें भी पढ़ें… DGCA ने VSR के 4 लियरजेट विमान ग्राउंड किए:उड़ानों पर रोक लगी; अजित पवार की मौत के बाद कंपनी के सेफ्टी ऑडिट में खामियां मिलीं महाराष्ट्र के बारामती प्लेन क्रैश के बाद नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) ने VSR वेंचर्स प्राइवेट लिमिटेड कंपनी पर सख्त कार्रवाई की है। DGCA ने मंगलवार को बताया कि कंपनी के चार लियरजेट 40/45 कैटेगरी के 4 चार्टर्ड प्लेन तत्काल प्रभाव से ग्राउंड कर दिए गए हैं। पूरी खबर पढ़ें… अजित पवार लियरजेट- 45 प्लेन में सवार थे: VSR वेंचर्स के इसी मॉडल का प्लेन 2023 में क्रैश हुआ था, मुंबई रनवे पर दो टुकड़े हुए थे अजित 'लियरजेट 45' प्रीमियम बिजनेस जेट में सवार थे, इसकी ऑपरेटर कंपनी VSR वेंचर्स प्राइवेट लिमिटेड है। इसी कंपनी का 'लियरजेट 45' प्लेन 2023 में मुंबई एयरपोर्ट पर भी क्रैश हो गया था और दो हिस्सों में टूट गया था। पायलट, को-पायलट और 6 यात्रियों को चोटें आई थीं। पूरी खबर पढ़ें…

Reporting by Dainik Bhaskar .

Read More at Dainik Bhaskar
Share this story

Reader Reactions
Reader Comments
No comments yet.
Post a Comment