INDIA EDITION
1 VIEWS

झांसी में कार ने बाइक सवार को उड़ाया, मौत…VIDEO:ओवरटेक करते समय टक्कर मारी, 10 फीट ऊपर उछलकर गिरे, मामेरा भाई घायल

TLN

                 झांसी में कार ने बाइक सवार को उड़ाया, मौत…VIDEO:ओवरटेक करते समय टक्कर मारी, 10 फीट ऊपर उछलकर गिरे, मामेरा भाई घायल
झांसी में बेकाबू कार ने बाइक सवार युवक को रौंद दिया। उसकी मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान मौत हो गई। कार तेज गति में आ रही थी। तभी आगे चल रही गाड़ी को ओवरटेक करते समय कार ने सामने से आ रही बाइक को उड़ा दिया। बाइक पर दो युवक सवार थे। टक्कर के बाद 10 फीट ऊपर उछलकर सड़क पर गिर गए। पुलिस ने दोनों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती करवाया। जहां एक युवक की मौत हो गई। जबकि उसके मामेरे भाई की हालत नाजुक बनी है। हादसे का सीसीटीवी वीडियो सामने आया है। पूरा मामला सीपरी बाजार थाना क्षेत्र के बूढ़ा गांव के पास हुआ है। अब पूरा मामला विस्तार से पढ़िए बाइक से निकले थे दोनों युवक सीपरी बाजार थाना क्षेत्र के बूढ़ा गांव के रहने वाले लक्ष्मण अहिरवार (40) पुत्र धन्नू अहिरवार बुधवार रात करीब 9:30 बजे बाइक से जा रहे थे। बाइक पर उनके साथ मामेरे भाई दिवाकर भी थे। घर से लगभग 500 मीटर दूर पहुंचे तो सामने से आ रही काले रंग की कार ने एक गाड़ी को ओवरटेक करते समय बाइक को टक्कर मार दी। हादसे के बाद आसपास के लोग एकत्र हो गए और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने लोगों की मदद से दोनों को मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। जहां पर लक्ष्मण ने दम तोड़ दिया। अभी दिवाकर की हालत नाजुक बनी हुई है। घटना की सूचना पर परिजन अस्पताल पहुंच गए। उनका रो रोकर बुरा हाल है। हत्या का आरोप लगाया लक्ष्मण की बहन फूलवती ने बताया- लक्ष्मण के पिता की बचपन में ही मौत हो गई थी। तीन भाइयों में लक्ष्मण सबसे छोटा था। बड़े भाई लखन 25 साल से लापता है। मंझले भाई फूलसिंह की शादी हाे चुकी थी। लेकिन 3 साल पहले उसकी मौत हो गई। इसके बाद बहू गांव के एक व्यक्ति के साथ रहने लगी। लक्ष्मण की पत्नी पुष्पा की 2 साल पहले मौत हो गई थी। उनका कोई बच्चा नहीं था। लक्ष्मण की भाभी 3 दिन से फोन कर उसे पार्टी के लिए बुला रही थी। बुधवार को लक्ष्मण अपने मामेरे भाई दिवाकर के साथ पहुंच गया। भाभी ने मीट बनाया और सबने शराब पी। विवाद होने पर दोनों को बुरी तरह पीटा गया। तब पुलिस को भी बुला था। पुलिस समझाकर चली गई। इसके बाद लक्ष्मण और दिवाकर सड़क किनारे पड़े मिले। आरोप है कि लक्ष्मण की हत्या की गई है। कार की तलाश की जा रही है सीपरी बाजार थाना प्रभारी जेपी चौबे ने बताया- एक्सीडेंट में लक्ष्मण अहिरवार की मौत हुई है। एक्सीडेंट का सीसीटीवी फुटेज भी मिल गया है। उसकी बाइक को काले रंग की अज्ञात कार ने टक्कर मारी है। आसपास के सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं। जल्द ही कार और ड्राइवर का पता लगा लिया जाएगा।

Reporting by Dainik Bhaskar .

Read More at Dainik Bhaskar
Share this story

Reader Reactions
Reader Comments
No comments yet.
Post a Comment