सीतापुर में पत्नी ने टीचर पति को बीच सड़क पर जमकर पीटा। महिला टीचर से अवैध संबंध का आरोप लगाकर उसे कई थप्पड़ मारे। फिर कॉलर पकड़कर घसीटा। भीड़ ने उसे रोकने की भी कोशिश की, लेकिन वह नहीं मानी। मंगलवार शाम को पत्नी बुर्का पहनकर पति की जासूसी करने पहुंची थी। तभी उसने पति को महिला टीचर के साथ जाते हुए देखा। पत्नी ने पति का कॉलर पकड़कर रोका। पति की पिटाई का वीडियो भी सामने आया है। पति-पत्नी दोनों ने एक-दूसरे के खिलाफ थाने में शिकायत दी है। मामला तंबौर थाना क्षेत्र का है। पहले देखिए 3 तस्वीरें… पढ़िए पूरा मामला… मीनू नागर को अपने पति अजय नागर पर एक महिला टीचर से अवैध संबंध होने का शक था। इसको लेकर दोनों में विवाद होता था। इस वजह से पति लंबे समय से घर नहीं जा रहा था। मंगलवार को मीनू अपनी मां और 10 साल की बेटी के साथ बुर्का पहनकर पति की रेकी करते हुए बेहटा स्थित प्राथमिक विद्यालय पहुंची। जैसे ही उसने पति को महिला के साथ जाते देखा, उसने चौराहे पर उन्हें रोक लिया। इसके बाद दोनों के बीच तीखी नोकझोंक शुरू हो गई। मामला हाथापाई तक पहुंच गया। पत्नी ने पति को कई थप्पड़ मारे। पति को पीटते हुए मीनू नागर ने कहा- मैं 4 साल से तुझे देख रही हूं। तूने मेरी जिंदगी बर्बाद कर रखी है। मेरे खिलाफ डाइवर्स डालेगा। मेरी 9 साल की बेटी है। वो कहां गई, जो तेरे साथ थी। भाइयों ये कह रहा है कि 29 तारीख को वो कोर्ट मैरिज करेगा। उसे नैनीताल ले जाएगा....। बीच सड़क पर हो रहे हंगामे के बाद लोगों की भीड़ जुट गई। कुछ लोगों ने पूरी घटना का वीडियो बना लिया। 2014 में हुई थी शादी पत्नी मीनू नागर का कहना है कि उसकी शादी 2014 में अजय नागर से हुई थी। उनकी एक 9 साल की बेटी है। पति अजय नागर बेहटा के सरकारी स्कूल में सरकारी टीचर है। जिसका स्कूल में ही तैनात महिला टीचर से अवैध संबंध है। जिसके कारण वह 4 साल से घर नहीं जाता है। परिवार की जिम्मेदारियों को नहीं निभा रहा। वहीं टीचर अजय नागर ने पत्नी के आरोपों को बेबुनियाद बताया। थाने में शिकायत की है। उनका कहना है कि सार्वजनिक स्थान पर मारपीट कर उनकी छवि खराब की गई। आरोप लगाया कि पत्नी मीनू नागर, सास और बेटी ने उसके साथ मारपीट की। प्रभारी निरीक्षक ब्रजेश राय ने बताया- दोनों पक्षों की तरफ से शिकायत दी गई है । मारपीट का वीडियो सामने आया है। दोनों पक्षों के बयान और वीडियो के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। मामले की जांच पड़ताल की जा रही है। ---------------------------- ये भी पढ़ें… नोएडा इंजीनियर की मौत के बाद परिवार ने देश छोड़ा:पिता-बहन लंदन गए, घर में ताला लगा; SIT रिपोर्ट पर एक्शन नहीं नोएडा में सिस्टम की लापरवाही से सॉफ्टवेयर इंजीनियर बेटे युवराज को खोने वाले पिता और बहन ने देश छोड़ दिया है। घटना के एक महीने बाद वह लंदन चले गए। उनके फ्लैट पर ताला लगा है। वहां कोई नहीं है। घटना 16 जनवरी की देर रात की है। युवराज मेहता अपने पिता के सामने कार समेत डूब गए थे। SIT अपनी जांच रिपोर्ट 27 जनवरी को सौंप चुकी है। इसपर अभी तक कोई एक्शन नहीं लिया गया है। पढ़ें पूरी खबर…