आगरा में रियल एस्टेट कंपनी पर आयकर की रेड:अहिंसा बिल्डर के कई ठिकानों पर चल रही जांच, 50 करोड़ की कर चोरी की आशंका
2026-02-17 14:28:30 | Views: 0
आयकर विभाग की टीम ने मंगलवार को आगरा में बड़ी कार्रवाई करते हुए रियल एस्टेट कंपनी अहिंसा बिल्डर के कई ठिकानों पर एक साथ सर्च ऑपरेशन शुरू किया। सुबह से ही चल रही इस कार्रवाई में करीब 50 अधिकारी शामिल हैं और आधा दर्जन स्थानों पर एक साथ जांच की जा रही है। टीम कंपनी के हाथरस रोड स्थित मुख्यालय, एत्मादपुर की रियल एस्टेट साइट सहित अन्य जुड़े परिसरों में दस्तावेजों और लेनदेन की गहन जांच कर रही है। अधिकारियों ने मौके से कई महत्वपूर्ण कागजात और डिजिटल रिकॉर्ड कब्जे में लिए हैं, जिनकी पड़ताल जारी है। सूत्रों के मुताबिक शुरुआती जांच में करीब 50 करोड़ रुपए से अधिक की कर चोरी की आशंका जताई जा रही है। आयकर विभाग की टीम बैंक लेनदेन, प्रॉपर्टी डील और निवेश से जुड़े दस्तावेजों को खंगाल रही है।
कार्रवाई के दौरान सभी ठिकानों पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है और बाहरी लोगों की आवाजाही पर रोक लगाई गई है। देर शाम तक जांच जारी रहने की संभावना है।