Detecting your location...
November 19, 2026 e-Paper Since 2020
Detecting location...
e-Paper Since 2020

आजम खान को इलाहाबाद हाईकोर्ट से बड़ी राहत, ED केस में मिली अंतरिम जमानत; आज हो सकती है जेल से रिहाई

Crime & Police Court & Legal Updates
Written by: Imran Akram  |  Published: 2026-11-18 06:09:00
Views: 73
आजम खान को इलाहाबाद हाईकोर्ट से बड़ी राहत, ED केस में मिली अंतरिम जमानत; आज हो सकती है जेल से रिहाई

प्रयागराज / गाजियाबाद: समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री आजम खान को इलाहाबाद हाईकोर्ट से बड़ी कानूनी राहत मिली है। हाईकोर्ट ने प्रवर्तन निदेशालय (ED) द्वारा दर्ज मनी लॉन्ड्रिंग मामले में उन्हें अंतरिम जमानत दे दी है। इस फैसले के बाद आजम खान के आज गाजियाबाद की डासना जेल से बाहर आने की पूरी उम्मीद जताई जा रही है।

कोर्ट की सख्त टिप्पणी: गिरफ्तारी को बताया 'मोटिवेटेड और मालाफाइड'

17 नवंबर को हुई सुनवाई के दौरान जस्टिस राजीव गुप्ता और जस्टिस देवेंद्र सिंह की खंडपीठ ने इस मामले पर कड़ा रुख अपनाया। अदालत ने स्पष्ट रूप से कहा कि गिरफ्तारी के समय आजम खान को गिरफ्तारी के लिखित कारण (Grounds of Arrest) उपलब्ध नहीं कराए गए थे। इसी आधार पर कोर्ट ने इस पूरी कार्रवाई को 'मोटिवेटेड' (प्रेरित) और 'मालाफाइड' (दुर्भावनापूर्ण) करार देते हुए उन्हें अंतरिम जमानत देने का आदेश पारित किया।

रिहाई के तुरंत बाद हुई थी गिरफ्तारी

गौरतलब है कि इससे पहले 31 अक्टूबर को जब आजम खान रामपुर जेल से रिहा हुए थे, तो जेल से बाहर कदम रखते ही ED की टीम ने उन्हें इस मनी लॉन्ड्रिंग मामले में हिरासत में ले लिया था। इसके बाद से ही वे गाजियाबाद की डासना जेल में बंद थे।

क्या हैं जमानत की शर्तें और आगे की प्रक्रिया?

रिहाई की प्रक्रिया: अदालत के आदेश के मुताबिक, आजम खान को पर्सनल बॉन्ड (व्यक्तिगत मुचलका) और दो जमानतदार पेश करने होंगे। कानूनी औपचारिकताएं पूरी होते ही आज उनकी डासना जेल से रिहाई संभव है।

अगली सुनवाई: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने इस मामले की अगली सुनवाई के लिए 10 दिसंबर की तारीख तय की है।

इस फैसले को आजम खान और उनके समर्थकों के लिए एक बड़ी राहत के रूप में देखा जा रहा है। अब सबकी निगाहें आज होने वाली उनकी रिहाई और 10 दिसंबर को होने वाली अगली सुनवाई पर टिकी हैं।
Reaction:
Leave a Comment

Reader Comments

Latest News
Uttar Pradesh

"अब चुनाव नहीं, इंकलाब होगा..." जेल से बाहर आते ही आज़म खान के तीखे तेवर, बीजेपी पर जोरदार हमला!

Politics

समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खान की रिहाई को लेकर सियासी बयानबाजी तेज हो गई है।

Elections

यूपी की सियासत में नया उलटफेर: 2017 जैसा 'सूपड़ा साफ' या 2027 में दलित-मुस्लिम समीकरण की नई इबारत? दलित का बेटा मुख्यमंत्री बनने जा रहा है - शौकत अली

Delhi-NCR

फुलेरा से आई बड़ी खबर! 'पंचायत 5' की रिलीज डेट पर बनराकस का नया पैंतरा, जानें कब लौटेंगे सचिव जी

Uttar Pradesh

बिलारी विधायक और बिलारी SDM के बीच चर्चा मतदाता सूची पुनरीक्षण और पारदर्शी चुनाव पर विशेष जोर—किसी भी कीमत पर नहीं जुड़ने देंगे फर्जी वोट

Delhi-NCR

नोएडा में एक हैरान कर देने वाला साइबर ठगी का मामला सामने आया है, जहाँ ठगों ने एक 62 वर्षीय एनआरआई (NRI) वकील को 21 दिनों तक 'डिजिटल अरेस्ट' में रखकर 3.80 करोड़ रुपए की भारी-भरकम ठगी को अंजाम दिया।