गोरखपुर में चोर ने उड़ाई बुलेट:ईंट से मारकर लॉक तोड़ा, 10 सेकेंड के अंदर फरार हुआ
गोरखपुर में चोर ने उड़ाई बुलेट:ईंट से मारकर लॉक तोड़ा, 10 सेकेंड के अंदर फरार हुआ
गोरखनाथ मंदिर के ठीक सामने से एक चोर बुलेट लेकर फरार हो गया। बिना मास्क लगाए वह बाइक के पास आया। इधर-उधर देखा। फिर ईंट मारकर लॉक तोड़ी और 10 सेकेंड के अंदर बाइक लेकर भाग गया। चोरी की यह वारदात CCTV कैमरे में कैद हो गई। यह मामला बुधवार शाम पांच बजे की बताई जा रही है। पीड़ित ने गोरखनाथ थाने में FIR दर्ज कराई है। पुलिस जांच में जुटी हुई है। चोर की तलाश में CCTV फुटेज खंगाली जा रही है। जानिए पूरा मामला…
गोरखनाथ मंदिर के ठीक सामने लिबर्टी शो रूम के नीचे से एक चोर बुलेट बाइक लेकर फरार हो गया। घटना बुधवार की शाम पांच बजे की बताई जा रही । यह बाइक ग्लांस यूनिसेक्स सैलून के ओनर अभिषेक अनूप की थी। उन्होंने बताया- 6 महीने पहले ही उन्होंने ब्लैक कलर की मेट्रियोर 350 बुलेट ली थी। रोज की तरह कल भी मैं अपने सैलून आया और बाइक नीचे खड़ा कर दिया। शाम को घर जाने के लिए बुलेट निकालने गया तो देखा बाइक गायब है।कुछ देर के लिए मैं घबरा गया। फिर मुझे लगा इतनी सिक्योरिटी के बीच गायब तो नहीं हो सकती। फिर मैंने इधर- उधर देखा। बाइक कहीं नहीं दिखी। फिर हमने CCTV फुटेज चेक किया। उसमें दिखा कि शाम 05 : 02 मिनट पर एक लड़का मेरी बाइक के पास आया। कुछ देर वहीं खड़ा रहा। पहले इधर- उधर देखा। उसके बाद पास में पड़ा एक छोटा सा ईंट का टुकड़ा उठाया। ईंट मारकर उसने लॉक तोड़ी और वहीं फेंक कर बाइक स्टार्ट करके लेकर भाग गया। जांच में जुटी पुलिस
अभिषेक अनूप ने बताया- इस मामले में हमने तुरंत गोरखनाथ थाने की पुलिस को सूचना दी। उन्होंने CCTV फुटेज चेक किया। उसके बाद खोजबीन शुरू कर दी। पता चला कि चोर बरगदवां की तरफ भागा है। उसके आगे का लोकेशन पता नहीं चला। गुरूवार को हमने थाने में थाने में FIR दर्ज करवाई। पुलिस जांच में जुटी है।
संबंधित खबरें
आगरा में श्रीदाऊ जी मिष्ठान भंडार पर जीएसटी का छापा,:गड़बड़ी की आशंका पर पहुंची टीमें, दस्तावेजों की जांच जारी
20 फरवरी से मेरठ में अंतरराष्ट्रीय मास्टर्स टेनिस टूर्नामेंट:एलेक्ज़ेंडर क्लब और मेरठ कॉलेज में होंगे मुकाबले ,कई देशों के खिलाड़ी होंगे शामिल
बरेली कैंट में 'प्लास्टिक दानव' ने दी चेतावनी:सिंगल यूज प्लास्टिक छोड़ें, सीईओ डॉ. तनु जैन की मौजूदगी में सदर बाजार में रैली