कैंटोनमेंट बोर्ड में एआई पर विशेष व्याख्यान:डॉ. तनु जैन की पहल पर एआई से बदलेगी मरीजों की दुनिया और इलाज का तरीका
कैंटोनमेंट बोर्ड में एआई पर विशेष व्याख्यान:डॉ. तनु जैन की पहल पर एआई से बदलेगी मरीजों की दुनिया और इलाज का तरीका
कैंटोनमेंट बोर्ड, बरेली की मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) डॉ. तनु जैन के मार्गदर्शन में “स्वास्थ्य क्षेत्र में कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) की क्रांति” विषय पर एक महत्वपूर्ण व्याख्यान आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में प्रख्यात विशेषज्ञ डॉ. मधु रैकवार ने शिरकत की। डॉ. रैकवार ने विस्तार से बताया कि कैसे आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस भविष्य में स्वास्थ्य सेवाओं की रीढ़ बनने वाली है। उन्होंने डिजिटल डायग्नोस्टिक्स और रोबोटिक सर्जरी जैसे आधुनिक पहलुओं पर प्रकाश डाला। “स्वास्थ्य क्षेत्र में कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) की क्रांति” विषय पर एक महत्वपूर्ण व्याख्यान से जुड़ी कुछ तस्वीरें…. टेलीमेडिसिन और डेटा विश्लेषण से आसान होगा इलाज
व्याख्यान के दौरान डॉ. रैकवार ने जोर देकर कहा कि एआई तकनीक के माध्यम से न केवल रोगों की शीघ्र पहचान संभव है, बल्कि मरीजों के डेटा का वैज्ञानिक विश्लेषण भी सटीक तरीके से किया जा सकता है। उन्होंने बताया कि टेलीमेडिसिन जैसी सुविधाएं अब अधिक प्रभावी होंगी, जिससे चिकित्सा प्रक्रिया में पारदर्शिता आएगी और समय की बचत होगी। इस तकनीक के आने से स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता एक नए ऊंचे स्तर पर पहुंच जाएगी। स्टाफ को भविष्य की चुनौतियों के लिए किया गया तैयार
डॉ. तनु जैन के प्रयासों का उद्देश्य कैंटोनमेंट क्षेत्र में आधुनिक और तकनीक-आधारित स्वास्थ्य सेवाओं को बढ़ावा देना है। इसी कड़ी में अस्पताल और कार्यालय स्टाफ को नवीनतम तकनीकी परिवर्तनों से अवगत कराने के लिए इस सत्र का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के अंत में आर.एम.ओ. डॉ. वंदना ने सभी अतिथियों और प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया। इस दौरान पूरे स्टाफ ने एआई आधारित स्वास्थ्य प्रणाली पर गहराई से विचार-विमर्श किया।
संबंधित खबरें
आगरा में श्रीदाऊ जी मिष्ठान भंडार पर जीएसटी का छापा,:गड़बड़ी की आशंका पर पहुंची टीमें, दस्तावेजों की जांच जारी
20 फरवरी से मेरठ में अंतरराष्ट्रीय मास्टर्स टेनिस टूर्नामेंट:एलेक्ज़ेंडर क्लब और मेरठ कॉलेज में होंगे मुकाबले ,कई देशों के खिलाड़ी होंगे शामिल
बरेली कैंट में 'प्लास्टिक दानव' ने दी चेतावनी:सिंगल यूज प्लास्टिक छोड़ें, सीईओ डॉ. तनु जैन की मौजूदगी में सदर बाजार में रैली