TOWN LIVE NEWS
Uttar Pradesh

गोरखपुर में 10वीं के छात्र की हत्या का आरोपी अरेस्ट:अभिषेक के शरीर पर चाकू से किए थे 35 वार, बदल लिया था हुलिया

21 February 2026
गोरखपुर में 10वीं के छात्र की हत्या का आरोपी अरेस्ट:अभिषेक के शरीर पर चाकू से किए थे 35 वार, बदल लिया था हुलिया
गोरखपुर में 06 फरवरी को पार्टी के बहाने गीडा क्षेत्र के नौसढ़ निवासी अभिषेक सिंह को साथ ले जाकर दोस्तों ने हत्या कर दी थी। इस घटना के मुख्य आरोपी निखिल गौड़ गोलू उर्फ रितिक को गीडा थाना पुलिस ने शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस से बचने के लिए आरोपी ने मिलिट्री कट बाल कटवाकर हुलिया बदल लिया था। 07 फरवरी को पेवनपुर गांव के सिवान में अभिषेक का शव मिला था। आरोपियों ने चाकू से मारकर हत्या की थी। 10वीं में पढ़ने वाले अभिषेक के शरीर पर चाकू के 35 निशान मिले थे। इस मामले में 02 आरोपियों को गीडा पुलिस ने चार दिन पहले गिरफ्तार कर घटना का पर्दाफाश किया था। निखिल को संदेह था कि अभिषेक की उसकी पत्नी से नजदीकी है इसी संदेह में उसने पार्टी के बहाने साथ ले जाकर हत्या कर दी। एसपी उत्तरी ज्ञानेंद्र कुमार ने शुक्रवार को पुलिस लाइन में प्रेस वार्ता कर यह जानकारी दी। एसपी उत्तरी ने बताया कि छह फरवरी की शाम अभिषेक सिंह घर से निकला था, लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटा। पिता विजय सिंह व परिवार के अन्य सदस्यों ने मोबाइल पर संपर्क करने की कोशिश की लेकिन फोन नहीं उठा। अगले दिन 07 फरवरी को उसका शव पेवनपुर गांव के सिवान में मिला। पार्टी के बहाने बुलाकर की थी हत्या पोस्टमार्टम रिपोर्ट में चाकू से वार कर हत्या की पुष्टि हुई। घटना के बाद दर्ज मुकदमे की विवेचना में पवन कुमार, विजय और निखिल कुमार गौड़ का नाम सामने आया। जांच में स्पष्ट हुआ कि निखिल को संदेह था कि अभिषेक उसकी पत्नी से बात करता है। इसी रंजिश में 06 फरवरी को पार्टी के बहाने अभिषेक को अपने साथ पेवनपुर गांव के सीवान में पार्टी करने के बहाने ले गया जहां साथियों संग मिलकर हत्या कर दी। पुलिस ने शाहपुर के आवास विकास कालोनी में रहने वाले पवन व उसके भाई विजय को गिरफ्तार कर घटना का पर्दाफाश किया। पुलिस से बचने के लिए निखिल ने अपना बाल कटवाने के साथ ही हुलिया बदल लिया था। सर्विलांस की मदद से शुक्रवार की सुबह गोरखपुर रेलवे स्टेशन पर गिरफ्तार किया गया। आरोपित के कब्जे से घटना में इस्तेमाल बाइक व मोबाइल फोन बरामद किया गया।दोपहर बाद उसे न्यायालय में पेश किया गया जहां से जेल भेज दिया गया।

पाठकों की राय

संबंधित खबरें

हाथरस में युवती ने कीटनाशक पीकर आत्महत्या का प्रयास किया:घरेलू विवाद के बाद हालत गंभीर, जिला अस्पताल में भर्ती
उन्नाव में होटल की तीसरी मंजिल से कूदा युवक:CCTV में भागते दिखा, पुलिस ने शिनाख्त की आज होगा पोस्टमार्टम
शाहजहांपुर में रात में अवैध मिट्टी खनन जारी:पुलिस-प्रशासन को जानकारी, फिर भी कार्रवाई से बच रहे अधिकारी
बहराइच में मासूम पर जंगली जानवर का हमला:मां के शोर मचाने पर बची जान, अस्पताल में इलाज
WhatsApp