शेयर बाजार आज यानी 25 फरवरी को फ्लैट बंद हुआ। सेंसेक्स 50 अंक की मामूली बढ़त के साथ 82,276 पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी में 58 अंक की तेजी रही, ये 25,483 पर बंद हुआ। हालांकि दिन के कारोबार के दौरान सेंसेक्स में 700 अंक और निफ्टी में 250 अंक की बढ़त देखने को मिली थी। आज के कारोबार में फार्मा, ऑटो और आईटी शेयरों में ज्यादा खरीदारी रही। एशियाई मार्केट में तेजी के साथ कारोबार अमेरिकी बाजार में 24 फरवरी को गिरावट रही विदेशी निवेशकों ने 3,483 करोड़ रुपए के शेयर खरीदे IRFC में 4% हिस्सेदारी बेच रही सरकार, फ्लोर प्राइस ₹104 तय सरकार रेलवे की फाइनेंस कंपनी IRFC में अपनी 4% तक हिस्सेदारी बेच रही है। यह बिक्री ऑफर फॉर सेल (OFS) के जरिए की जा रही है। यह ऑफर नॉन-रिटेल निवेशकों के लिए आज से खुल गया है। वहीं, रिटेल निवेशक गुरुवार, 26 फरवरी को अपनी बोलियां लगा सकेंगे। इसके लिए फ्लोर प्राइस ₹104 प्रति शेयर तय किया गया है। मंगलवार, 24 फरवरी को IRFC का शेयर ₹109.40 पर बंद हुआ था। यानी सरकार निवेशकों को मौजूदा कीमत से डिस्काउंट पर शेयर ऑफर किया है। हालांकि आज ये शेयर करीब 4% नीचे 105 रुपए पर आ गया है। क्लीनमैक्स एनवायरो एनर्जी के IPO का आखिरी दिन रिन्यूएबल एनर्जी कंपनी क्लीन मैक्स एनवायरो एनर्जी सॉल्यूशंस के IPO का आज आखिरी दिन है। ये 24 फरवरी तक 0.47 गुना सब्सक्राइब हुआ है। कंपनी इस IPO के जरिए 3,100 करोड़ रुपए जुटाना चाहती है। कंपनी इस इश्यू के जरिए फ्रेश शेयर और ऑफर फॉर सेल (OFS) दोनों लेकर आई है। सेंसेक्स कल 1069 अंक गिरकर बंद हुआ था सेंसेक्स में कल यानी मंगलवार 24 फरवरी को गिरावट रही। ये 1069 अंक (1.28%) गिरकर 82,226 पर बंद हुआ। निफ्टी में भी करीब 288 अंक (1.12%) की गिरावट रही। ये 25,425 के स्तर पर आ गया है। कल के कारोबार में आईटी और ऑटो शेयरों में बिकवाली रही।
700 अंक चढ़ने के बाद सेंसेक्स 82,276 पर फ्लैट बंद:निफ्टी में 58 अंक की तेजी रही, आईटी और ऑटो शेयरों में खरीदारी
READER DISCUSSIONS
LATEST COMMENTS
No comments yet. Start the conversation!