शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के समर्थन में कांग्रेस सड़कों पर उतर आई है। काशी, आगरा समेत यूपी के कई शहरों में कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। शंखनाद कर सरकार को चेतावनी दी। कई जगह पुलिस से धक्का-मुक्की भी हुई। आगरा में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शंकराचार्य के पोस्टर लहराए, जबकि लखनऊ में प्रदर्शन कर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। मेरठ, बुलंदशहर, गोरखपुर और ललितपुर में भी कांग्रेसियों ने जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेताओं ने कहा- भाजपा सरकार हिंदू विरोधी है। सरकार शंकराचार्य से नहीं, बल्कि परमाणु बम से छेड़छाड़ कर रही है। उधर, लखनऊ में NSUI ने होर्डिंग लगाई। लिखा था- “सनातन विरोधी अजय सिंह बिष्ट, जब नाश मनुज पर छाता है, पहले विवेक मर जाता है।” कांग्रेस नेताओं ने मांग की कि एफआईआर दर्ज कराने वालों के बैकग्राउंड की जांच हाईकोर्ट के सेवानिवृत्त जज से कराई जाए, ताकि पूरे मामले की पारदर्शी जांच सुनिश्चित हो सके। उनका कहना है कि निष्पक्ष जांच से ही सच सामने आएगा। धार्मिक परंपराओं की गरिमा सुरक्षित रह पाएगी। कांग्रेस के प्रदर्शन से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…
शंकराचार्य के समर्थन में कांग्रेसियों का हल्ला-बोल, पुलिस से धक्का-मुक्की:आगरा में बोले- सरकार परमाणु बम से छेड़छाड़ कर रही
READER DISCUSSIONS
LATEST COMMENTS
No comments yet. Start the conversation!