Global News
1 VIEWS

मेजबान श्रीलंका टी-20 वर्ल्डकप से बाहर:न्यूजीलैंड ने 61 रन से हराया, रचिन रवींद्र को 4 विकेट, सैंटनर ने 47 रन बनाए

TLN

                 मेजबान श्रीलंका टी-20 वर्ल्डकप से बाहर:न्यूजीलैंड ने 61 रन से हराया, रचिन रवींद्र को 4 विकेट, सैंटनर ने 47 रन बनाए
मेजबान श्रीलंका टी-20 वर्ल्डकप से बाहर हो गया है। उसे बुधवार रात न्यूजीलैंड ने छठे सुपर-8 मैच में 61 रन से हराया। कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में श्रीलंका ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी। न्यूजीलैंड ने 20 ओवर में 7 विकेट पर 168 रन बनाए। 169 रन का टारगेट चेज कर रही श्रीलंकाई टीम 20 ओवर में 8 विकेट पर 107 रन ही बना सकी। रचिन रवींद्र प्लेयर ऑफ द मैच रहे। मैच का स्कोरबोर्ड सैंटनर-मैकॉन्ची की साझेदारी ने फाइटिंग स्कोर तक पहुंचाया टॉस हारकर बैटिंग कर रही न्यूजीलैंड की टीम ने 84 रन पर 6 विकेट गंवा दिए थे। यहां से कप्तान मिचेल सैंटनर (47 रन) और कोल मैकॉन्ची (31 रन) ने 47 बॉल पर 84 रन की साझेदारी करके टीम को 160 पार पहुंचा दिया। यह न्यूजीलैंड की ओर से 7वें विकेट के लिए टी-20 इंटरनेशनल में सबसे बड़ी साझेदारी है। सैंटनर ने 26 बॉल पर 47 रन बनाए। जबकि मैकॉन्ची 31 रन बनाकर नाबाद लौटे। रचिन रवींद्र ने 32 रन बनाए। हेनरी को पावरप्ले में दो विकेट, निसांका-असलंका आउट 169 रन का टारगेट चेज कर रही श्रीलंकाई टीम की शुरुआत खराब रही। टीम ने पहली बॉल पर पिछले मैच के शतकवीर पथुम निसांका (जीरो) का विकेट गंवाया। उन्हें मैट हेनरी ने बोल्ड कर दिया। मैट ने तीसरे ओवर की पहली बॉल पर चरिथ असलंका (5 रन) को कैच आउट कराके मेजबानों को बैकफुट पर धकेल दिया। रचिन रवींद्र ने 4 विकेट झटके मिडिल ओवर फेज में रचिन रवींद्र ने श्रीलंकाई टीम को वापसी का कोई मौका नहीं दिया। उन्होंने दुषन हेमंथ (3 रन), दसुन शनाका (3 रन), कुसल मेंडिस (जीरो) और पवन रत्नायके (10 रन) के विकेट झटके। श्रीलंकाई टीम से कामिंडु मेंडिस ने सबसे ज्यादा 31 रन बनाए। शेष बैटर्स खास प्रदर्शन नहीं कर सके। सेमीफाइनल के लिए न्यूजीलैंड की उम्मीदें कायम इस जीत के साथ ही न्यूजीलैंड ने सेमीफाइनल के लिए अपनी उम्मीदें कायम रखी हैं। टीम 3 अंक के साथ सुपर-8 स्टेज में ग्रुप-2 की पॉइंट्स टेबल के नंबर-2 पर है। श्रीलंका सेमीफाइनल की रेस से बाहर हो गई है। टीम सुपर-8 राउंड में अपने शुरुआती दो मैच हार गई है। अब टीम पाकिस्तान से जीतकर भी 2 अंक ही हासिल कर सकती है, जोकि टॉप-4 में पहुंचने के लिए काफी नहीं है। दोनों टीमों की प्लेइंग-11 श्रीलंका: पथुम निसांका, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), पवन रत्नायके, चरिथ असलंका, दसुन शनाका (कप्तान), कामिंडु मेंडिस, दुनिथ वेल्लालागे, दुषन हेमंथ, महीश तीक्षणा, दुष्मंथा चमीरा, दिलशान मदुशंका। न्यूजीलैंड: फिन एलन, टिम साइफर्ट (विकेटकीपर), रचिन रवींद्र, ग्लेन फिलिप्स, मार्क चापमन, डेरिल मिचेल, मिचेल सैंटनर (कप्तान), कोल मैकॉन्ची, मैट हेनरी, ईश सोढी और लॉकी फर्ग्यूसन। -------------------------------------- क्रिकेट का कीड़ा है तो सॉल्व कीजिए ये सुपर क्विज क्या आप खुद को क्रिकेट के सुपर फैन मानते हैं? पूरे T20 वर्ल्ड कप टूर्नामेंट के दौरान दैनिक भास्कर के खास गेम ‘SUPER ओवर’ में रोज क्रिकेट से जुड़े 6 सवाल आपका क्रिकेट ज्ञान परखेंगे। जितनी जल्दी सही जवाब देंगे उतने ज्यादा रन बनेंगे। जितने ज्यादा रन बनेंगे, लीडरबोर्ड में उतना ही ऊपर आएंगे। तो रोज खेलिए और टूर्नामेंट का टॉप स्कोरर बनिए। अभी खेलें SUPER ओवर…क्लिक करें

Reporting by Dainik Bhaskar .

Read More at Dainik Bhaskar
Share this story

Reader Reactions
Reader Comments
No comments yet.
Post a Comment