Reporting by Dainik Bhaskar .
Read More at Dainik Bhaskar
Global News
1 VIEWS
रणजी ट्रॉफी- जम्मू कश्मीर पहली पारी में 584 पर ऑलआउट:प्रसिद्ध कृष्णा को 5 विकेट; कर्नाटक ने 220 रन बनाने में 5 विकेट गंवाए
TLN
Editorial Team
रणजी ट्रॉफी फाइनल के तीसरे दिन जम्मू-कश्मीर ने कर्नाटक पर मजबूत पकड़ बना ली है। तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक कर्नाटक ने 220 रन बनाने में 5 विकेट गंवा दिए। जम्मू कश्मीर ने पहली पारी में 584 रन बनाए। इस तरह कर्नाटक अब भी 364 रन से पीछे है। फॉलोऑन टालने के लिए कर्नाटक को 165 रन और बनाने होंगे। कप्तान मयंक अग्रवाल सेंचुरी बनाकर नॉटआउट लौटे। नबी ने कर्नाटक का टॉप आर्डर बिखेरा
जम्मू-कश्मीर के लिए नबी ने 14 ओवर में 32 रन देकर 3 विकेट झटके। उन्होंने लगातार 9 ओवर का स्पेल डालते हुए केएल राहुल को आउट किया और कर्नाटक को पहला झटका दिया। इसके बाद नबी ने करुण नायर को शानदार गेंद पर बोल्ड किया। अगली ही गेंद पर फॉर्म में चल रहे स्मरण रविचंद्रन को भी पवेलियन भेज दिया। मयंक ने शतक लगाया
पूर्व कप्तान मयंक अग्रवाल ने मोर्चा संभालते हुए 207 गेंदों पर नाबाद 130 रन बनाए। इसके बावजूद कर्नाटक की टीम दबाव में नजर आ रही है। श्रेयस गोपाल ने 27 रन बनाए। विकेटकीपर कृतिक कृष्णा ने मयंक के साथ 58 रन की पार्टनरशिप कर ली है। दोनों चौथे दिन कर्नाटक की पारी आगे बढ़ाएंगे। जम्मू 584 पर ऑलआउट
सुबह 527/6 के स्कोर से आगे खेलने उतरी जम्मू-कश्मीर ने 57 रन बनाने में आखिरी 4 विकेट जल्दी गंवा दिए। टीम के 6 बैटर्स ने 50+ स्कोर बनाए। शुभम पुंदीर ने 121, यावर हसन ने 88, साहिल लोत्रा ने 72, पारस डोगरा और कन्हैया वधावन ने 70-70 और अब्दुल समद ने 60 रन बनाए। कर्नाटक के लिए प्रसिद्ध कृष्णा ने सबसे ज्यादा 5 विकेट लिए। उनके अलावा विद्याधर पाटिल, विजयकुमार वैशाक, शिखर शेट्टी और श्रेयल गोपाल को 1-1 विकेट मिला। दूसरे दिन जम्मू-कश्मीर का स्कोर 527/6
बुधवार को दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक जम्मू-कश्मीर ने 6 विकेट खोकर 527 रन बना लिए। साहिल लोत्रा 57 रन और आबिद मुश्ताक 20 रन पर नाबाद। कर्नाटक के लिए प्रसिद्ध कृष्णा ने सबसे ज्यादा 3 विकेट लिए। पढ़ें पूरी खबर… पहले दिन शुभम पुंदीर ने शतक लगाया पहले दिन जम्मू-कश्मीर के लिए शुभम पुंदीर ने शतक लगाया था। उन्होंने 121 रन की पारी खेली। उनके अलावा ओपनर यावर हसन ने 88 रन बनाए थे। पहले दिन टीम ने 2 विकेट के नुकसान पर 284 रन बनाए थे। दोनों विकेट प्रसिद्ध ने झटके थे। पढ़ें पूरी खबर… पारस डोगरा और अनीश आपस में भिड़े
दूसरे दिन जम्मू-कश्मीर की पारी के 101वें ओवर में बैटिंग कर रहे डोगरा और शॉर्ट लेग पर खड़े केवी अनीश आपस में भिड़ गए। दरअसल अनीश बैट्समैन पर दबाव बनाने के लिए लगातार कुछ बयानबाजी कर रहे थे। इसी बीच डोगरा ने अनीश के सिर पर सिर से टक्कर मारी। दोनों ने हेलमेट पहन रखा था। इसके बाद अंपायर ने बीच-बचाव करते हुए दोनों को अलग किया। हालांकि अगले ओवर में डोगरा ने अनीश से माफी मांगने की भी कोशिश की, लेकिन अनीश से माफी लेने से मना कर दिया। दोनों टीमों की प्लेइंग-11
कर्नाटक: देवदत्त पडिकल (कप्तान), केएल राहुल, मयंक अग्रवाल, करुण नायर, स्मरण रविरचंद्रन, श्रेयस गोपाल, कृतिक कृष्णा, विद्याधर पाटिल, विजयकुमार वैशाक, शिखर शेट्टी, प्रसिद्ध कृष्णा। जम्मू-कश्मीर: पारस डोगरा (कप्तान), कमरान इकबाल, यावर हसन, शुभम पुंदीर, अब्दुल समद, कन्हैया वाधवान, आबिद मुश्ताक, आकिब नबी डार, युद्धवीर सिंह चरक, साहिल लोत्रा, सुनील कुमार। --------------------------------------- क्रिकेट का कीड़ा है तो सॉल्व कीजिए ये सुपर क्विज क्या आप खुद को क्रिकेट के सुपर फैन मानते हैं? पूरे T20 वर्ल्ड कप टूर्नामेंट के दौरान दैनिक भास्कर के खास गेम ‘SUPER ओवर’ में रोज क्रिकेट से जुड़े 6 सवाल आपका क्रिकेट ज्ञान परखेंगे। जितनी जल्दी सही जवाब देंगे उतने ज्यादा रन बनेंगे। जितने ज्यादा रन बनेंगे, लीडरबोर्ड में उतना ही ऊपर आएंगे। तो रोज खेलिए और टूर्नामेंट का टॉप स्कोरर बनिए। अभी खेलें SUPER ओवर…क्लिक करें
Share this story
Reader Reactions
Reader Comments
No comments yet.