Detecting your location...
November 20, 2026 e-Paper Since 2020

Election In India

TOWN LIVE NEWS

VOICE OF THE PEOPLE • REAL TIME UPDATES
Politics

यूपी की सियासत में हलचल तेज: 26 नवंबर को लखनऊ में ओवैसी-चंद्रशेखर का महा-शक्ति प्रदर्शन, 'सामाजिक परिवर्तन मोर्चा' के मंच से होगा बड़ा ऐलान!

यूपी की सियासत में हलचल तेज: 26 नवंबर को लखनऊ में ओवैसी-चंद्रशेखर का महा-शक्ति प्रदर्शन, 'सामाजिक परिवर्तन मोर्चा' के मंच से होगा बड़ा ऐलान!
Written By- Imran Akram 20 Nov 2026, 01:51 PM
संविधान दिवस पर रमाबाई अंबेडकर मैदान में जुटेगा दलित-मुस्लिम और वंचित समाज; 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले नया समीकरण साधने की तैयारी लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजनीति में एक बड़े सियासी उलटफेर की आहट सुनाई दे रही है। AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी और आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद के नए गठबंधन 'सामाजिक परिवर्तन मोर्चा' की आगामी 26 नवंबर को लखनऊ में होने वाली संयुक्त महारैली पर पूरे प्रदेश की निगाहें टिक गई हैं। ओवैसी ने साफ संकेत दिए हैं कि संविधान दिवस के मौके पर लखनऊ के रमाबाई अंबेडकर मैदान में आयोजित इस महारैली के मंच से आगामी चुनाव को लेकर कई बड़े और चौंकाने वाले ऐलान किए जाएंगे। शक्ति प्रदर्शन के जरिए सियासी संदेश2027 के विधानसभा चुनाव से पहले यह महारैली मोर्चे का सबसे बड़ा शक्ति प्रदर्शन मानी जा रही है। राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि इस मंच से न केवल दलित, मुस्लिम और पिछड़े वर्गों की एकजुटता का संदेश दिया जाएगा, बल्कि सीट बंटवारे, चुनावी एजेंडे और संभावित नए सहयोगियों को लेकर भी पत्ते खोले जा सकते हैं। सियासी समीकरण बदलने की कवायदहाल ही में ओवैसी और चंद्रशेखर आजाद ने मिलकर 'सामाजिक परिवर्तन मोर्चा' का गठन किया है, जिसमें चंद्रशेखर को मुख्यमंत्री पद का चेहरा घोषित किया गया है। मोर्चे ने प्रदेश की सभी 403 सीटों पर चुनाव लड़ने का दावा कर सत्तापक्ष और विपक्ष दोनों की बेचैनी बढ़ा दी है। अब सबकी नज़रें 26 नवंबर पर टिकी हैं कि लखनऊ के इस ऐतिहासिक मैदान से कौन-सा बड़ा सियासी धमाका होने वाला है।
Read More