IND vs SA: टूर्नामेंट के 17 साल के इतिहास में पहली बार अजेय टीम बनेगी चैंपियन, भारत-द. अफ्रीका अब तक नहीं हारा
दक्षिण अफ्रीका की टीम ने एडेन मार्करम की अगुआई में इस विश्व कप में अब तक आठ मैच खेले हैं और आठों में जीत हासिल की है। मार्करम की टीम ने ग्रुप स्टेज में चार और सुपर-आठ राउंड में तीन मैच जीते थे। इसके बाद सेमीफाइनल जीतकर फाइनल में जगह बनाई।
दक्षिण अफ्रीका की टीम ने एडेन मार्करम की अगुआई में इस विश्व कप में अब तक आठ मैच खेले हैं और आठों में जीत हासिल की है। मार्करम की टीम ने ग्रुप स्टेज में चार और सुपर-आठ राउंड में तीन मैच जीते थे। इसके बाद सेमीफाइनल जीतकर फाइनल में जगह बनाई। ग्रुप स्टेज के दौरान दक्षिण अफ्रीका ने श्रीलंका, नीदरलैंड, बांग्लादेश और नेपाल जैसी टीमों को शिकस्त दी। फिर सुपर-8 राउंड में अमेरिका, इंग्लैंड और वेस्टइंडीज को हराया। सेमीफाइनल में दक्षिण अफ्रीका की टीम ने अफगानिस्तान को हराया और पहली बार किसी आईसीसी टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंचे। इससे पहले दक्षिण अफ्रीका की टीम किसी आईसीसी टूर्नामेंट के फाइनल में नहीं पहुंची थी। अब अगर टीम चैंपियन बनती है तो अजेय रहते हुए चैंपियन बनेगी और पहली बार कोई आईसीसी ट्रॉफी जीतेगी।
दक्षिण अफ्रीका: रोड टू फाइनल
तारीख | जगह | नतीजा |
3 जून | न्यूयॉर्क | SL को 6 विकेट से हराया |
8 जून | न्यूयॉर्क | NED को 4 विकेट से हराया |
10 जून | न्यूयॉर्क | BAN को 4 रन से हराया |
15 जून | सेंट विन्सेंट | NEP को 1 रन से हराया |
19 जून | एंटीगुआ | USA को 18 रन से हराया |
21 जून | सेंट लूसिया | ENG को 7 रन से हराया |
24 जून | एंटीगुआ | WI को 3 विकेट से हराया (DLS) |
27 जून | त्रिनिदाद | AFG को 9 विकेट से हराया (सेमीफाइनल) |
भारतीय टीम का इस टी20 विश्व कप में सफर
वहीं, भारत ने रोहित शर्मा की अगुआई में इस विश्व कप में अब तक सात मैच जीते हैं। एक मैच बारिश से धुल गया और कोई नतीजा नहीं निकल सका। भारत ने ग्रुप स्टेज में तीन मैच और सुपर आठ राउंड में भी तीन मैच जीते थे। ग्रुप स्टेज में टीम इंडिया ने आयरलैंड, पाकिस्तान और अमेरिका की टीम को शिकस्त दी थी। हालांकि, कनाडा के खिलाफ भारत का मैच बारिश से धुल गया था। फिर सुपर-आठ राउंड में भारतीय टीम ने अफगानिस्तान, बांग्लादेश और 2021 की चैंपियन ऑस्ट्रेलिया को हराया। सेमीफाइनल में टीम इंडिया ने गत चैंपियन इंग्लैंड को 68 रन से हराकर 2022 विश्व कप के सेमीफाइनल में मिली हार का बदला भी लिया। टीम ने सात मैच जीते हैं और अब तक अजेय है। अगर रोहित एंड कंपनी चैंपियन बनती है तो पहली टीम बन जाएगी जो एक संस्करण में बिना कोई मैच गंवाए चैंपियन बनेगी। यह 2007 के बाद भारत का दूसरा टी20 विश्व कप खिताब भी होगा।