INDIA EDITION
--- VIEWS

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आज अजमेर में सभा:बच्चियों में होने वाले कैंसर की रोकथाम के लिए वैक्सीनेशन अभियान की शुरुआत करेंगे

TLN

                 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आज अजमेर में सभा:बच्चियों में होने वाले कैंसर की रोकथाम के लिए वैक्सीनेशन अभियान की शुरुआत करेंगे
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज (शनिवार) अजमेर आएंगे। कायड़ विश्रामस्थली में उनकी सभा होगी। सभा स्थल पर देर रात तक तैयारियां चलती रहीं। सुरक्षा एजेंसियों के साथ ही 5 हजार से ज्यादा पुलिस कर्मियों ने सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सभा स्थल को अपने कब्जे में ले लिया है। जिले में चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात की गई है। नेशनल हाईवे-8 पर किशनगढ़ से अजमेर के बीच आज सुबह 6 बजे से भारी वाहनों को डायवर्ट किया गया है। मोदी सुबह करीब 11 बजे अजमेर पहुंचेंगे। कायड़ विश्रामस्थली के पास बने हेलीपैड पर भाजपा नेता उनका स्वागत करेंगे। यहां 9 से 14 साल तक की लड़कियों में सर्वाइकल कैंसर की रोकथाम के लिए एचपीवी वैक्सीनेशन अभियान की शुरुआत करेंगे। इसके बाद मंच पर पहुंचेंगे। यहां 16600 करोड़ के विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास किया जाएगा। 21 हजार युवाओं को नियुक्ति पत्र भी दिए जाएंगे। इसके बाद प्रधानमंत्री सभा को संबोधित करेंगे। कार्यक्रम में राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, स्पीकर वासुदेव देवनानी सहित कई मंत्री और नेता शामिल होंगे। इन परियोजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास प्रधानमंत्री इस कार्यक्रम में शहरी विकास, पेयजल आपूर्ति, सड़क, रेलवे, सिंचाई, ऊर्जा और औद्योगिक बुनियादी ढांचे समेत विभिन्न क्षेत्रों में लगभग 16,686 करोड़ की लागत की 43 प्रमुख परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास करेंगे। इन परियोजनाओं में लगभग 8,554 करोड़ की 34 परियोजनाएं शहरी विकास, जलदाय विभाग, पीडब्ल्यूडी, ऊर्जा, जल संसाधन एवं उद्योग से संबंधित हैं। राष्ट्रीय राजमार्ग और ऊर्जा से जुड़ी करीब 8132 करोड़ की 9 प्रमुख परियोजनाओं का भी लोकार्पण और शिलान्यास किया जाएगा। प्रधानमंत्री 4,516 करोड़ से अधिक की राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास करेंगे। इनमें लगभग 1207 करोड़ की लागत से बांदीकुई से जयपुर तक 4 लेन का ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे, दिल्ली-वडोदरा एक्सेस कंट्रोल्ड ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे के पैकेज 14 सेक्शन में एनएच 76 जंक्शन से एनएच 12 पर उम्मेदपुरा गांव तक 8 लेन कैरिज-वे और प्रदेशभर में राष्ट्रीय राजमार्ग के विस्तार, सुदृढ़ीकरण और चौड़ीकरण के कार्य शामिल हैं। जयपुर में 286 करोड़ से अधिक की लागत के सांगानेर फ्लाईओवर से मालपुरा गेट तक एलिवेटेड रोड, जोधपुर शहर में महामंदिर से अखल्या चौराहे तक 1243 करोड़ की लागत से 4 लेन एलिवेटेड रोड एवं बारां जिले में 322 करोड़ की अनुमानित लागत के मालबमोरी-मांगरोल-बारां राज्य राजमार्ग का शिलान्यास भी करेंगे। प्रधानमंत्री नोनेरा वृहद पेयजल परियोजना के 1021 करोड़ से अधिक लागत के 4 पैकेज और परवन अकावद वृहद् पेयजल परियोजना के 2247 करोड़ की लागत के 5 पैकेजों की आधारशिला रखेंगे। बिजली के सुगम पारेषण के लिए 3616 करोड़ की पारेषण प्रणाली का लोकार्पण करेंगे। साथ ही 220 केवी के पांच और 400 केवी के दो ग्रिड सब-स्टेशन का शिलान्यास भी करेंगे। जोधपुर पाली मारवाड़ औद्योगिक क्षेत्र में आधारभूत संरचना और पेयजल आपूर्ति से संबंधित विभिन्न कार्यों का शिलान्यास करेंगे। युवाओं को नियुक्ति पत्र देंगे प्रधानमंत्री राज्य सरकार के विभिन्न विभागों और संगठनों में चयनित 21 हजार 863 युवाओं को नियुक्ति पत्र देंगे। नियुक्ति पत्र पाने वाले इन युवाओं में 3320 से अधिक पटवारी, 2291 संविदा कनिष्ठ तकनीकी सहायक और संविदा लेखा सहायक, 2590 पशुधन सहायक, 3822 सीएचओ, 7357 पब्लिक हेल्थ केयर नर्स, मेडिकल लैब तकनीशियन, तकनीशियन, नर्सिंग प्रभारी, नर्सिंग ट्रेनर, नर्स, नर्स ग्रेड-द्वितीय सहित अन्य नियुक्तियां लैब शामिल हैं। ------- PM नरेंद्र मोदी के अजमेर आने की यह खबर भी पढ़िए… PM मोदी 28 फरवरी को अजमेर आएंगे:राजस्थान में 23,500 करोड़ के विकास कामों का लोकार्पण-शिलान्यास करेंगे; 21 हजार युवाओं को देंगे नियुक्ति पत्र प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 28 फरवरी को अजमेर के दौरे पर आएंगे। पीएम मोदी यहां से राजस्थान को 23,500 करोड़ रुपए के विकास कार्यों की सौगात देंगे। इस दौरान वे कई परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण करेंगे। साथ ही, 'रोजगार उत्सव' में 21 हजार युवाओं को नियुक्ति पत्र भी सौंपेंगे। (पूरी खबर पढ़ें)

Reporting by Dainik Bhaskar.

Read Original Story
Share this story

Reader Reactions
Reader Comments
No comments yet.
Post a Comment