INDIA EDITION
--- VIEWS

10वीं छात्रा गैंगरेप-मर्डर केस, SP बोले-जहरीले पदार्थ से हुई मौत:पिता ने कहा- बेटी नौंवी तक जींद में पढ़ी; रोल नंबर लेने स्कूल गई थी

TLN

                 10वीं छात्रा गैंगरेप-मर्डर केस, SP बोले-जहरीले पदार्थ से हुई मौत:पिता ने कहा- बेटी नौंवी तक जींद में पढ़ी; रोल नंबर लेने स्कूल गई थी
हरियाणा के चरखी दादरी में 10वीं की छात्रा से गैंगरेप और हत्या के मामले में पुलिस ने एक को गिरफ्तार किया है। हालांकि, पुलिस ने अभी तक यह खुलासा नहीं किया है कि वह कौन है। परिवार सहेली पर ही आरोप लगा रहा है कि वही उसे बहला-फुसलाकर उन युवकों के पास लेकर गई थी। दैनिक भास्कर एप की टीम से बातचीत में लड़की के पिता ने कहा कि बेटी नौवीं क्लास तक जींद में अपने नाना के यहां पढ़ी। पिछले साल उसने 10वीं में चरखी दादरी में एडमिशन लिया था। 24 फरवरी को वह स्कूल में रोल नंबर लेने के लिए गई थी। इसके बाद उसके साथ यह घटना हुई। 26 फरवरी को उसका पहला बोर्ड का एग्जाम होना था। शुक्रवार शाम को जींद में लड़की का अंतिम संस्कार किया गया। उधर, चरखी दादरी एसपी अर्श वर्मा का कहना है कि मृतका का पोस्टमॉर्टम बोर्ड से कराया गया था। प्राथमिक जांच में सामने आया है कि जहरीला पदार्थ निगलने से ही छात्रा की मौत हुई। अब जानिए लड़की के पिता ने क्या-क्या बताया…. माली बोला- पानी पिलाते ही लड़की ने उल्टी की रोज गार्डन के माली राम बाबू ने बताया कि मैं कुछ लोगों के साथ उस दिन पार्क में बैठा था। पार्क में लड़की पर नजर पड़ी तो वो बेसुध हालत में थी। उसके पास एक स्कूल बैग और मोबाइल भी था। लड़की से कुछ पूछने की कोशिश की कुछ भी बोल नहीं सकी। उसे एक ग्लास में पानी पिलाया। पानी पीते ही कुछ होश आया तो उल्टी करने लगी। इसके बाद हमने उसे बेंच पर सुला दिया और पुलिस को कॉल की। पुलिस आकर उसे ले गई। मुख्य आरोपी रोहतक का रहने वाला सूत्रों के मुताबिक मुख्य आरोपी युवक रोहतक के बनियानी गांव का रहने वाला है। हालांकि, अभी तक इस केस में यह साफ नहीं हो पाया है कि लड़की की सहेली और वह युवक एक दूसरे को कैसे जानते हैं। किसके कहने पर लड़की को चरखी दादरी लाया गया था? ------------------------------- ये खबर भी पढ़ें :- 10वीं की छात्रा से रेप-हत्या केस में एक गिरफ्तार:पिता बोले- सहेली युवकों के पास लेकर गई; महिला आयोग ने चरखीदादरी SP से रिपोर्ट मांगी हरियाणा के चरखी दादरी में 16 वर्षीय छात्रा से गैंगरेप के बाद हत्या के मामले में पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। शुक्रवार को परिवार के लोगों ने रोहतक PGI में रखा शव लेने से इनकार कर दिया था। हालांकि गिरफ्तारी के बाद वे मान गए। पढ़ें पूरी खबर…

Reporting by Dainik Bhaskar.

Read Original Story
Share this story

Reader Reactions
Reader Comments
No comments yet.
Post a Comment