देश के कई शहरों से होटल और खाने-पीने की दुकानें बंद होने की ख़बरें आने लगी हैं। जो चल रही हैं उनके पास एक दो दिन का स्टॉक है। अगर जल्दी ही कमर्शियल गैस की सप्लाई नहीं हुई तो हाहाकार मच जाएगा। अक्सर कमर्शियल गैस को घरेलू सिलेंडर के मुकाबले कम आँका जाता है लेकिन कमर्शियल गैस से चलने वाली छोटी से बड़ी दुकानों पर करोड़ों लोग रोज़ी रोटी के लिए निर्भर रहते हैं। यही नहीं बाहर काम करने वालों के लिए स्ट्रीट फ़ूड का ही आसरा होता है। अगर सिलेंडर नहीं मिलेगा तो करोड़ों लोगों को सस्ता खाना नहीं मिलेगा बल्कि खाना ही नहीं मिलेगा। मीडिया में गैस के संकट की रिपोर्टिंग बहुत कम है लेकिन सोशल मीडिया पर जगह जगह से वीडियो आ रहे हैं, लोग गैस के सिलेंडर के लिए लाइनों में लगने लगे हैं। इस पूरे मामले की रिपोर्टिंग पर भी इस वीडियो में सवाल उठाया गया है।
INDIA EDITION
--- VIEWS
होटल, फैक्ट्री बंद, कमर्शियल गैस सिलेंडर मिलना बंद, घरेलू सिलेंडर पर भी संकट
TLN
Editorial Team
Reader Comments
No comments yet. Be the first to comment!