भारत का स्टैंड क्या है? बिना कहे लगता है भारत जवाब देने लगा है।
ईरान पर अमेरिका ने हमला किया, प्रधानमंत्री मोदी ने कुछ नहीं कहा।
खामेनेई की हत्या पर संवेदना नहीं जताई। लेकिन ईरान ने सऊदी के हमले के बाद इन देशों पर हमला किया तो प्रधानमंत्री मोदी ने उन्हें फोन करना शुरू कर दिया और हमले की चिंता जतानी शुरू कर दी।
बेशक इन देशों में भारतीय रहते हैं, लेकिन ईरान में भी लाखों भारतीय रहते हैं और भारत से उसका पुराना रिश्ता रहा है।
मध्य पूर्व के देश अमेरिका के साथ हो गए हैं, यानी ईरान के खिलाफ हो गए हैं। प्रधानमंत्री मोदी का इन देशों के साथ खड़े रहने का एक ही मतलब है कि भारत ने ईरान का साथ छोड़ दिया है।
भारत का स्टैंड यही है कि भारत इन देशों के साथ खड़ा है, ईरान के खिलाफ।