सहारनपुर/गंगोह। मलिक समाज की इस होनहार बेटी ने पूरे क्षेत्र का नाम रोशन कर दिया है। गंगोह निवासी मंतशा मलिक ने सिविल सेवा परीक्षा (UPSC) 2025 में ऑल इंडिया रैंक 307 हासिल करके IAS बनने का सपना करीब ला दिया है।
मलिक समाज सहारनपुर के गंगोह की रहने वाली मंतशा मलिक की इस उपलब्धि पर मलिक समाज फाउंडेशन ने उन्हें तहे दिल से बधाई दी है। फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष मो. इरशाद मलिक और प्रदेश उपाध्यक्ष कदीर अहमद मलिक ने कहा —
“इल्म हमारी शान है, मलिक हमारी पहचान है।”
मंतशा जी की मेहनत और लगन पूरे समाज के लिए प्रेरणा स्रोत है। हम उन्हें प्रतिभा सम्मान समारोह में विशेष रूप से सम्मानित करेंगे।
मंतशा मलिक की इस सफलता ने न सिर्फ उनके परिवार को गर्व से भर दिया, बल्कि गंगोह और सहारनपुर जिले के युवाओं को भी नई प्रेरणा दी है। उनकी कहानी साबित करती है कि सही दिशा, कड़ी मेहनत और अटूट विश्वास के साथ कोई भी सपना हासिल किया जा सकता है।
मलिक समाज फाउंडेशन ने सभी समाज बंधुओं से अपील की है कि वे अपनी बेटियों को शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करें।