Reporting by Dainik Bhaskar .
Read More at Dainik Bhaskar
INDIA EDITION
--- VIEWS
अमिताभ बच्चन का क्रिप्टिक ट्वीट:‘वफादार पुरुष दुनिया के हर कोने..’, बयान से फैंस कन्फ्यूज्ड, सोशल मीडिया पर शुरू हुई चर्चाएं
TLN
TownLive Editorial Team
बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन ने एक बार फिर अपने सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर इंटरनेट पर सुर्खियां बटोरी हैं। इस बार उन्होंने वफादार पुरुषों को लेकर एक क्रिप्टिक ट्वीट किया, जिसने फैंस को हैरान और कन्फ्यूज कर दिया है। अमिताभ ने आज शुक्रवार को अपने एक्स (पहले ट्विटर) अकाउंट पर लिखा- “Loyal men are found in every corner of the world but unfortunately the Earth is round.” यानी, “वफादार पुरुष दुनिया के हर कोने में मिलते हैं, लेकिन दुर्भाग्य से पृथ्वी गोल है।” इस ट्वीट को पढ़ते ही फैंस ने अलग-अलग प्रतिक्रियाएं देना शुरू कर दीं। कुछ ने इसे दार्शनिक अंदाज में व्याख्यायित किया और कहा कि शायद अमिताभ जीवन में वफादारी की कमी को लेकर अपने अनुभवों को शब्दबद्ध कर रहे हैं। कई सोशल मीडिया यूजर्स ने मजाकिया अंदाज में भी टिप्पणियां कीं. जैसे- “तो इसका मतलब है कि आप खुद वफादार नहीं हैं?”, या “भाई, सेलेब्स भी ओवरथिंक करते हैं।” कुछ फैंस ने कहा कि यह तो एक टिपिकल पापा वाला जोक लगता है। हालांकि अमिताभ ने अपने ट्वीट का स्पष्ट संदर्भ नहीं बताया, लेकिन यह बात तय है कि उनका यह अनोखा अंदाज इंटरनेट पर फिर से चर्चा का विषय बन गया है। कई लोगों ने कहा कि अब अमिताभ सोशल मीडिया पर सिर्फ फिल्म अपडेट्स ही नहीं, बल्कि सोच-विचार वाले कोट्स और मजेदार टिप्पणियां भी साझा कर रहे हैं, जो फैंस को सोचने पर मजबूर कर देती हैं। वर्कफ्रंट की बात करें तो अमिताभ बच्चन इस वक्त नाग अश्विन की साइंस-फिक्शन फिल्म ‘कल्कि 2898 एडी’ के सीक्वल की शूटिंग में व्यस्त हैं।
Reader Comments
No comments yet. Be the first to comment!