INDIA EDITION
--- VIEWS

कोलकाता सहित बंगाल के कई जिलों में भूकंप, 5.5 तीव्रता:तेज झटके महसूस हुए, इमारतें हिलीं, लोग सड़कों पर निकले; बांग्लादेश के ढाका में था केंद्र

TLN

                 कोलकाता सहित बंगाल के कई जिलों में भूकंप, 5.5 तीव्रता:तेज झटके महसूस हुए, इमारतें हिलीं, लोग सड़कों पर निकले; बांग्लादेश के ढाका में था केंद्र
कोलकाता और पश्चिम बंगाल के आसपास के जिलों में शुक्रवार दोपहर करीब 1.22 बजे भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। कोलकाता में लगभग 10 सेकंड तक झटके महसूस हुए, जिससे लोग घबराकर घरों से बाहर निकल आए। भूकंप का केंद्र बांग्लादेश के सतखीरा जिले में जमीन से 10 किलोमीटर की गहराई पर था। इसकी तीव्रता 5.5 दर्ज की गई। सतखीरा कोलकाता से लगभग 100 किलोमीटर दूर और नॉर्थ 24 परगना जिले से महज 25 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। कोलकाता में भूकंप के बाद करीब एक घंटे तक सड़कों और खुले जगहों पर अफरातफरी की स्थिति रही। सोशल मीडिया पर कई वीडियो सामने आए, जिसमें भूकंप के दौरान घरों में रखे सामान और पंखे हिलते दिखाई दिए। टेबल पर बोतल में रखा पानी भी हिल रहा था। कोलकाता के अलावा हावड़ा, हुगली, झाड़ग्राम और पश्चिम मेदिनीपुर जिलों में भी लोग दहशत में रहे। अब तक जानमाल के नुकसान या संपत्ति के नुकसान की कोई खबर नहीं है। हालांकि कोलकाता में कुछ ऑफिस के कर्मचारियों ने दावा किया कि झटकों के कारण दीवारों में दरारें आ गईं। बेहाला इलाके में सड़क के एक बड़े हिस्से में दरारें और धंसने की घटना सामने आई है। स्थानीय लोगों का दावा है कि यह नुकसान भूकंप के झटकों की वजह से हुआ। दोपहर के बाद तत्काल कोई आफ्टरशॉक महसूस नहीं किया गया। कोलकाता में भूकंप के बाद की तस्वीरें… कोलकाता में इस महीने दूसरी बार भूकंप कोलकाता में इस महीने यह दूसरी बार भूकंप आया है। इससे पहले 3 फरवरी की रात को भी कोलकाता में भूकंप आया था। तब भूकंप का केंद्र म्यांमार में था। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 6 दर्ज की गई थी। बंगाल में लगातार आ रहे भूकंप से लोगों में चिंता बढ़ गई है। प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए है। इससे पहले नंवबर 2025 में बांग्लादेश के ढाका और चिटगांव समेत कई इलाकों में भूकंप आया था। इसके झटके पश्चिम बंगाल के कोलकाता, सिलीगुड़ी और उत्तर-पूर्वी भारत के कई हिस्सों में महसूस किए गए थे। 21 नवंबर 2025: बांग्लादेश में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 6 मौतें; 200 घायल बांग्लादेश में 21 नवंबर 2025 को सुबह करीब 10:08 (भारतीय समयानुसार) बजे 5.7 तीव्रता का भूकंप आया था। इसमें 6 लोगों की मौत हो गई है। जबकि 200 से ज्यादा घायल हुए थे। भूकंप का केंद्र नरसिंगडी के माधबडी में था, जो ढाका से सिर्फ 25 किलोमीटर दूर है। झटके इतने तेज थे कि इसके असर से एक दस मंजिला इमारत दूसरी तरफ झुक गई। वहीं, बांग्लादेश-आयरलैंड इंटरनेशनल क्रिकेट मैच भी कुछ देर के लिए रोक दी गई। पूरी खबर पढ़ें… बांग्लादेश में भूकंप के बाद की तस्वीरें...

Reporting by Dainik Bhaskar.

Read More at Dainik Bhaskar
Share this story

Reader Reactions
Reader Comments
No comments yet.
Post a Comment