Reporting by Dainik Bhaskar .
Read More at Dainik Bhaskar
INDIA EDITION
--- VIEWS
नीरज पांडे डायरेक्ट करेंगे आरडी बर्मन की बायोपिक:मणिकर्णिका बना चुके कमल जैन कर रहे हैं प्रोड्यूस; पंचम ने 331 फिल्मों में म्यूजिक दिया था
TLN
Editorial Team
लेजेंड्री सिंगर और कंपोजर आरडी बर्मन की बायोपिक मेगा स्कैल पर बन रही है। ये भारत की सबसे चर्चित अपकमिंग फिल्मों में से है, जिसे कमल जैन प्रोड्यूस कर रहे हैं। इस फिल्म का निर्देशन नीरज पांडे करने वाले हैं। दैनिक भास्कर के सूत्रों के अनुसार, आरडी बर्मन की बायोपिक के प्रोड्यूसर इस फिल्म को मेगा-स्केल पर, भारत में पहले कभी न देखे गए सिनेमाई अनुभव के रूप में बनाने की योजना बना रहे हैं। यह बायोपिक पहले ही भारत से आने वाली सबसे बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक के रूप में सुर्खियां बटोर रही है। और ऐसा होना स्वाभाविक भी है, एक ऐसे देश में जो संगीत को जीता है, वहां महानतम दिग्गज आरडी बर्मन के असाधारण जीवन और विरासत को बड़े पर्दे पर लाने से बड़ा विषय और कोई नहीं हो सकता। फिल्ममेकर एवं निर्देशक नीरज पांडे अपनी प्रशंसित फिल्मों जैसे ए वेंसडे, बेबी, स्पेशल और ब्लॉकबस्टर बायोपिक एम.एस.धोनीः द अनटोल्ड स्टोरी के लिए जाने जाते हैं। प्रोड्यूसर कमल जैन ने हाल ही में अत्यंत सफल पीरियड ड्रामा मणिकर्णिकाः द क्वीन ऑफ झांसी का निर्माण किया था, जिसमें कंगना रनौत मुख्य भूमिका में थीं। दैनिक भास्कर ने आरडी बर्मन की बायोपिक के निर्माताओं, प्रतिष्ठित फिल्ममेकर एवं निर्देशक नीरज पांडे और प्रोड्यूसर कमल जैन से फिल्म की प्रतिष्ठित स्टारकास्ट के बारे में जानने के लिए संपर्क करने का प्रयास किया। हालांकि, इस विषय पर दोनों निर्माता टिप्पणी के लिए उपलब्ध नहीं थे। राहुल देव बर्मन, जिन्हें आरडी बर्मन के नाम से जाना जाता है, एक भारतीय संगीत निर्देशक और गायक थे, जिन्हें हिंदी फिल्म संगीत जगत के सबसे महान और सफल संगीत निर्देशकों में से एक माना जाता है। 1960 के दशक से लेकर 1990 के दशक तक, बर्मन ने 331 फिल्मों के लिए संगीत तैयार किया और अपनी अनूठी धुनों के माध्यम से फिल्म संगीत को एक नई ऊंचाईयों पर पहुचाया। उन्होंने महान गायकों जैसे किशोर कुमार, लता मंगेशकर, आशा भोसले और मोहम्मद रफी के साथ काम किया। आरडी बर्मन ने साल 1980 में आशा भोसले से विवाह किया। इस जोड़ी ने साथ मिलकर बॉलीवुड के कई सुपरहिट गीत दिए और अनेक लाइव प्रस्तुतियां भी कीं। उन्होंने प्रसिद्ध गीतकारों जैसे मजरूह सुल्तानपुरी, आनंद बक्शी और गुलजार के साथ भी व्यापक रूप से काम किया और अपने करियर के कुछ सबसे यादगार गीतों की रचना की। “पंचम” के नाम से प्रसिद्ध, वे महान संगीतकार सचिन देव बर्मन और उनकी पत्नी, बंगाली गीतकार मीरा देव बर्मन के इकलौते पुत्र थे।
Share this story
Reader Reactions
Reader Comments
No comments yet.