Reporting by Dainik Bhaskar.
Read More at Dainik Bhaskar
INDIA EDITION
--- VIEWS
बालोतरा में ट्रेलर से टकराई स्लीपर बस, 6 की मौत:दो सगे भाइयों के सिर धड़ से अलग हो गए, सीटों से नीचे लटके शव
TLN
Editorial Team
बालोतरा जिले के सरवड़ी गांव में नेशनल हाईवे-25 पर एक भीषण सड़क हादसा हो गया। स्लीपर बस ओवरटेक के दौरान सामने से आए ट्रेलर से टकरा गई। हादसे में 6 लोगों की मौक पर ही मौत हो गई, जबकि कई यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। बस में ज्यादातर सवारियां जालोर और सांचौर की थी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बस का ड्राइवर साइड की तरफ का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। बस में से शव लटके नजर आए। 3 और 6 साल के दो सगे भाइयों के सिर धड़ से अलग हो गए। हादसे के बाद हाईवे पर अफरा-तफरी मच गई और दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। सूचना मिलते ही कल्याणपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और रेस्क्यू शुरू किया। घायलों को एंबुलेंस की मदद से कल्याणपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) पहुंचाया गया, जहां से 8 घायलों को जोधपुर रेफर कर दिया गया। शवों को बालोतरा के नाहटा अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवाया गया। ओवरटेक करते समय सामने से आए ट्रेलर से टकराई बस
बालोतरा एसडीएम अशोक कुमार ने बताया- हादसा शाम 4 बजे का है। बस जोधपुर से सांचौर की ओर जा रही थी, जबकि ट्रेलर जोधपुर की ओर आ रहा था। बस ड्राइवर आगे चल रही 2 गाड़ियों को ओवरटेक करने की कोशिश कर रहा था। इस दौरान सामने से आ रहे ट्रेलर से ड्राइवर साइड का हिस्सा टकरा गया। हादसे में जान गंवाने वाले 5 लोगों की पहचान नरपत (50) निवासी चितलवाना (जालोर), नगाराम (38) निवासी सायला (जालोर), अनुशा (22) निवासी दांता (जालोर), शिवराज (3) और युवराज (6) पुत्र धारूराम निवासी बागोड़ा (जालोर) के रूप में हुई है। शिवराज और युवराज सगे भाई थे। देखें हादसे से जुड़ी PHOTOS… ये खबर भी पढ़ें…
जयपुर में सवारियों से भरी बस में अचानक लगी आग:70 यात्रियों ने कूदकर बचाई जान, आधे घंटे में बस कबाड़ में बदली पल-पल का अपडेट जानने के लिए लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए…
Share this story
Reader Reactions
Reader Comments
No comments yet.