INDIA EDITION
--- VIEWS

भास्कर अपडेट्स:PM गरीब कल्याण अन्न योजना में फोर्टिफाइड चावल कुछ समय के लिए बंद, सरकार ने शेल्फ-लाइफ की चिंताओं के कारण वितरण रोका

TLN

                 भास्कर अपडेट्स:PM गरीब कल्याण अन्न योजना में फोर्टिफाइड चावल कुछ समय के लिए बंद, सरकार ने शेल्फ-लाइफ की चिंताओं के कारण वितरण रोका
सरकार ने शेल्फ-लाइफ की चिंताओं का हवाला देते हुए PM गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत चावल फोर्टिफिकेशन को कुछ समय के लिए बंद कर दिया है। सरकार ने सप्लाई इसलिए रोकी है क्योंकि उसके स्टोरेज टाइम और गुणवत्ता को लेकर चिंताएं सामने आई हैं। अब इसकी समीक्षा की जा रही है। फोर्टिफाइड चावल वह चावल है जिसमें आयरन, फोलिक एसिड और विटामिन B12 जैसे पोषक तत्व मिलाए जाते हैं। इसका उद्देश्य कुपोषण और एनीमिया कम करना था, खासकर गरीब और ग्रामीण आबादी में। फोर्टिफाइड चावल में मिलाए गए पोषक तत्व समय के साथ खराब हो सकते हैं। अगर यह लंबे समय तक गोदामों में रखा रहे तो इसकी पोषण गुणवत्ता घट सकती है। साथ ही स्वाद और रंग में बदलाव आ सकता है। आज की बाकी बड़ी खबरें… शिलॉन्ग के असम रेजिमेंट सेंटर में दो अग्निवीरों की मौत, दावा- संदिग्ध मेनिंगोकोकल संक्रमण था मेघालय की राजधानी शिलॉन्ग में असम रेजिमेंट सेंटर (एआरसी) में दो अग्निवीर ट्रेनी की संदिग्ध मेनिंगोकोकल बैक्टीरियल संक्रमण से मौत हो गई। जबकि 28 अन्य ट्रेनी युवाओं को मिलिट्री हॉस्पिटल में निगरानी में रखा गया है। पहली मौत पिछले सप्ताह हुई, जबकि दूसरी सोमवार (23 फरवरी) को। दोनों ट्रेनी शिलॉन्ग के हैप्पी वैली स्थित एआरसी में ट्रेनिंग ले रहे थे। तेज बुखार, सिरदर्द, उल्टी, गर्दन में अकड़न और त्वचा पर रैशेज दिखने के बाद उन्हें मिलिट्री हॉस्पिटल में भर्ती किया गया था। संक्रमण इतनी तेजी से बढ़ा कि इलाज से पहले ही दोनों की मौत हो गई। आर्मी ने तुरंत कंटेनमेंट शुरू किया है। स्थिति गंभीर होती देख मेघालय सरकार ने शुक्रवार को एडवायजरी जारी कर पूरे राज्य को हाई अलर्ट पर रखा है।

Reporting by Dainik Bhaskar.

Read Original Story
Share this story

Reader Reactions
Reader Comments
No comments yet.
Post a Comment