Reporting by Dainik Bhaskar.
Read More at Dainik Bhaskar
INDIA EDITION
--- VIEWS
राधारानी-श्रीकृष्ण ने खेली फूलों की होली:बांके बिहारी वृंदावन के रंग में रंगे, मथुरा के डीएम-SSP ने जमकर किया डांस
TLN
Editorial Team
मथुरा के श्रीकृष्ण जन्म स्थान पर शुक्रवार को लट्ठमार होली खेली गई। कलाकारों ने बरसाने में मच गया शोर, सखी ने पकड़ा नंदकिशोर, रसिया गाने पर डांस किया। राधारानी और श्रीकृष्ण ने भी फूलों की होली खेली। महोत्सव में करीब 50 हजार ज्यादा भक्त पहुंचे। गोपियों ने केशव वाटिका में मनाई गई होली में हुरियारों पर जमकर लाठी बरसाईं। इस दौरान ड्यूटी पर लगे पुलिस वाले भी उनकी लाठी से बचते नजर आए। मथुरा के डीएम चंद्रप्रकाश सिंह, SSP श्लोक कुमार ने भी होली के गानों पर डांस किया। दोनों ने अधिकारियों संग जमकर होली खेली। वहीं, इससे पहले वृंदावन में रंगभरी एकादशी पर अनोखा नजारा दिखा। बांके बिहारी जी को रंग और अबीर लगाने के साथ ही ब्रज की होली की शुरुआत हुई। मंदिर रंग-बिरंगे गुलाल में डूबा नजर आया। पुजारियों ने प्रसादी गुलाल भक्तों पर बरसाया। फूल, जलेबी और लड्डू लुटाए। प्रसाद पाने के लिए भक्तों में होड़ मच गई। शरीर पर अबीर पड़ते ही भक्त खुशी से झूम उठे। बांके बिहारी जी के जयकारों से माहौल भक्तिमय हो उठा। अबीर से सराबोर भक्तों ने बांके बिहारी के दर्शन किए। आशीर्वाद लिया। फिर बाहर आकर हवा में रंग और अबीर उड़ाया और एक-दूसरे को गुलाल लगाया। वृंदावन की गलियां शुक्रवार दिनभर भक्तों से खचाखच भरी रहीं। हर तरफ अबीर-गुलाल उड़ता दिखा। रंगों से रंगे भक्तों ने 'आज ब्रज में होली रे रसिया' गाने पर जमकर डांस किया। बड़ी संख्या में भक्तों ने वृंदावन की पंचकोसी परिक्रमा की। कई भक्त अपने लड्डू गोपाल को गोद में लेकर पहुंचे थे। इस बीच, राधा वल्लभ मंदिर से राधा कृष्ण का डोला निकला। बग्गी पर सवार होकर राधा कृष्ण के स्वरूप शहर में जगह-जगह होली खेलते हुए निकले। अनुमान है कि ब्रज की होली खेलने के लिए करीब 10 लाख भक्त वृंदावन पहुंचे हैं। इससे पहले, गुरुवार को नंदगांव और बुधवार को बरसाना में लठमार होली खेली गई थी। सबसे पहले तस्वीरें देखिए… वृंदावन की होली से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…
Share this story
Reader Reactions
Reader Comments
No comments yet.