Latest Breaking News: Hindi- Latest Update and News All India Breaking News, Latest Update- Town Live News Town Live News - Voice Of Your Town

MONSOON UPDATE: देश के हर हिस्से में जमकर बरसे बादल, दिल्ली में येलो और 13 राज्यों में ऑरेंज अलर्ट जारी

MONSOON मानसून का असर पूरे देश में देखने को मिल रहा है। आज तड़के सुबह से ही राजधानी दिल्ली में लोग खुशनुमा मौसम का लुत्फ ले रहे हैं।

 

मौसम विभाग (IMD) ने दिल्ली के लिए आज बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। वहीं, उत्तर प्रदेश के ज्यादातर ज़िलों में भी बारिश का अनुमान है। मौसम विभाग के अनुसार यूपी में इस पूरे हफ्ते अच्छी बारिश होगी। आज के लिए यूपी के 67 जिलों में बारिश का अलर्ट है।

 

बिहार के अलग-अलग जिलों में भी भारी बारिश की संभावना है। इसके साथ ही मौसम विभाग ने तकरीबन 13 राज्यों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार आज हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा-चंडीगढ़, पूर्वी राजस्थान, पश्चिमी राजस्थान, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में भारी बारिश होने का अनुमान है।

 

साथ ही पूर्वोत्तर भारत, उप-हिमालयी, पश्चिम बंगाल और सिक्किम में भी भारी से लेकर बहुत भारी बारिश का अनुमान है।

What is your reaction on this news? | इस खबर पर आपकी क्या प्रतिक्रिया है?
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
Share This News...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *