सुल्तानपुर की पुलिस अधीक्षक चारु निगम ने बुधवार को पुलिस विभाग में बड़े पैमाने पर तबादले किए। जारी आदेश के तहत कई निरीक्षकों और उप निरीक्षकों के कार्यक्षेत्र बदले गए हैं। इससे महकमे में हलचल तेज हो गई है। इन अधिकारियों के बदले गए प्रभार जारी आदेश के अनुसार निरीक्षक अरुण कुमार द्विवेदी को पीआरओ पुलिस अधीक्षक से निरीक्षक अपराध थाना कादीपुर बनाया गया। निरीक्षक यदुवीर सिंह को थाना कादीपुर से साइबर थाना भेजा गया। उप निरीक्षक रजत पांडेय को प्रभारी चौकी अमहट (कोतवाली नगर) से थानाध्यक्ष धम्मौर नियुक्त किया गया। महिला उप निरीक्षक अंजू मिश्रा को धम्मौर से थानाध्यक्ष धनपतगंज बनाया गया। उप निरीक्षक संदीप त्रिपाठी को पुलिस लाइन से थानाध्यक्ष कूरेभार की जिम्मेदारी दी गई। उप निरीक्षक विजयंत मिश्र को कूरेभार से थाना लंभुआ भेजा गया। उप निरीक्षक उपेंद्र प्रताप सिंह को मीडिया सेल से पीआरओ पुलिस अधीक्षक बनाया गया। पहले भी जारी हुई थी सूची इससे पहले बीते बुधवार देर रात जारी सूची में 29 इंस्पेक्टर/सब इंस्पेक्टर और 16 हेड कॉन्स्टेबल का स्थानांतरण किया गया था। निरीक्षक विपेंद्र कुमार वर्मा को जनसूचना सेल का प्रभारी बनाया गया। निरीक्षक विजय सिंह को सीसीटीएनएस का प्रभार सौंपा गया। निरीक्षक दीपेंद्र विक्रम सिंह को पुलिस अधीक्षक का वाचक नियुक्त किया गया। निरीक्षक गिरीश चंद्र अग्निहोत्री को रिट सेल प्रभारी और निरीक्षक धर्मेंद्र कुमार मिश्रा को अपराध शाखा भेजा गया। उप निरीक्षक चुन्नू लाल को रिट सेल, रवींद्र सिंह को कोतवाली देहात में वरिष्ठ उप निरीक्षक और वैभव त्रिपाठी को कोतवाली नगर में तैनाती मिली। इसके अलावा दिलीप कुमार को लंभुआ, गोविंद चौहान को कोतवाली नगर, महिला उप निरीक्षक चांदनी देवी को जयसिंहपुर और संजय कुमार सिंह को बंधुआकला भेजा गया। सुखदेव सिंह यादव व अमित सिंह को अखंडनगर, हीरालाल यादव व रामचंद्र कनौजिया को थाना लंभुआ, संतोष पाल सिंह को अखंडनगर में नई जिम्मेदारी दी गई। शंकर बक्श सिंह व बीरेंद्र कुमार मिश्रा को चांदा, पंकज कुमार राय व राजेश चंद्र तिवारी को जयसिंहपुर तैनात किया गया। बलिराम यादव को धनपतगंज, तारा चंद्र व अतिबल सिंह को कोतवाली नगर, रविकांत गुप्ता को साइबर थाना, विजयशंकर पांडेय को बंधुआकला और अजय सिंह को अखंडनगर में पदस्थापित किया गया। महिला उप निरीक्षक गीतावती सिंह व मोहिनी देवी मीना को कोतवाली नगर तथा गायत्री त्रिपाठी को गोसाईगंज में तैनाती दी गई है। पुलिस विभाग में हुए इस व्यापक फेरबदल को प्रशासनिक सुदृढ़ीकरण के रूप में देखा जा रहा है।