Reporting by Dainik Bhaskar .
Read More at Dainik Bhaskar
INDIA EDITION
1 VIEWS
परिवर्तन चौक पर पुलिस की छात्रों से नोकझोंक:बोले- लखनऊ विश्वविद्यालय RSS का अड्डा बना, DM ऑफिस कूच किया
TLN
Editorial Team
लखनऊ विश्वविद्यालय स्थित लाल बारादरी सील किए जाने के विरोध में बापसा, भाकपा माले और आइसा के छात्रों ने आज जोरदार प्रदर्शन किया। विश्वविद्यालय परिसर में प्रदर्शन पर रोक होने के कारण परिवर्तन चौक से स्वास्थ्य भवन चौराहे तक पैदल मार्च निकाला। मुस्लिम समाज के लोग भी इसमें शामिल हुए। डीएम ऑफिस जाने पर अड़े प्रदर्शनकारियों की पुलिस से तीखी नोकझोंक हुई। सिटी मजिस्ट्रेट ज्ञान गुप्ता ने स्वास्थ्य भवन चौराहे पर ही पहुंचकर उनका ज्ञापन लिया। इसके बाद प्रदर्शन खत्म हुआ। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने कहा कि लखनऊ विश्वविद्यालय को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) का अड्डा बना दिया गया है। संघ प्रमुख मोहन भागवत के कार्यक्रम के बाद लाल बारादरी सील किया गया है। इसके पहले 25 फरवरी की रात तौकील गाजी ने इस संबंध में एक वीडियासे जारी किया था। उसमें कहा था कि लखनऊ विश्वविद्यालय प्रशासन ने लाल बारादरी पर ताला लगा दिया है। इसके खिलाफ हम लोगों ने विश्वविद्यालय में लगातार 2 दिन तक धरना दिया। विश्वविद्यालय प्रॉक्टर ने बातचीत करके 2 दिनों का समय मांगा था, लेकिन वह बीत गया। विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से ताला खोलने को लेकर कोई नोटिस नहीं जारी किया गया। न ही दोबारा कोई बातचीत की गई है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने 25 फरवरी को नोटिस जारी करके परिसर में किसी भी तरह का धरना-प्रदर्शन और अन्य गतिविधियों पर रोक लगा दिया है। देखिए 5 तस्वीरें… पल-पल के अपडेट के लिए लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए…
Share this story
Reader Reactions
Reader Comments
No comments yet.