Reporting by Dainik Bhaskar .
Read More at Dainik Bhaskar
INDIA EDITION
1 VIEWS
गोरखपुर में देर रात तक चला इनकम टैक्स का सर्वे:12 सदस्यीय टीम ने ठाकुर प्रसाद ज्वेलर्स के सभी जरुरी डॉक्यूमेंट खंगाले
TLN
Editorial Team
गोरखपुर में गुरुवार को ठाकुर प्रसाद गोपाल दास ज्वेलर्स पर उस समय हड़कंप मच गई जब अचानक इनकम टेक्स टीम सर्वे के लिए पहुंची। मिली जानकारी के अनुसार टीम को आईटीआर में दर्ज स्टॉक और मौजूद स्टॉक में अंतर मिली। साथ ही 2 लाख रुपए की ज्वेलरी की खरीदारी का ब्यौरा नियमित नहीं मिला। बताया जा रहा है कि सर्वे के दौरान टीम ने कुछ डॉक्यूमेंट और कम्प्यूटर का हार्ड डिस्क कब्जे में ले लिया है।
जानिए पूरा मामला… गोरखपुर में ठाकुर प्रसाद गोपाल दास ज्वेलर्स पर इनकम की इंटेलीजेंस क्रिमिनल इंवेस्टिगेशन की टीम सर्वे करने पहुंची। गुरूवार को सुबह से देर रात तक यह सर्वे जारी रहा। जानकारी के मुताबिक वाराणसी, लखनऊ और गोरखपुर तीनों यूनिट की 12 सदस्यीय टीम सर्राफा दुकान पहुंची। उस दौरान शॉप कस्टमर्स के लिए बंद कर दिया गया। जो लोग भी खरीदारी के लिए जा रहे थे, उन्हें गेट से ही वापस कर दिया गया। दिन भर अंदर टीम मौजूद थी और सर्वे करती रही। इसके साथ ही शो रूम के किसी भी स्टाफ को बाहर नहीं जाने दिया गया। कस्टमर्स को वापस भेजा गया
कस्टमर्स के पहुंचने पर गार्ड बता रहे थे कि सिस्टम में कुछ गड़बड़ी हो गयी है, जिसकी वजह से सर्वे चल रहा है। आप लोग कल आइएगा। इस दौरान शो रूम के बाहर दो फोरव्हीलर खड़ा दिखा। जो शायद इनकम टैक्स टीम का था। टीम ने इस कार्यवाही को पूरी तरह गोपनीय रखा। सर्वे देर रात तक जारी रहा। टीम ने घंटों तक सभी जरुरी दस्तावेज और फाइल को खंगाला। इस दौरान ज्वेलर्स के ओनर भी बात चीत करने को तैयार नहीं थे।
2 लाख की ज्वेलरी के ब्यौरा में अनियमितता मिली
बताया जा रहा है कि सर्वे के दौरान टीम को आईटीआर में दर्ज स्टॉक और मौजूद स्टॉक में अंतर मिला है। इसके साथ ही दो लाख से अधिक बिक्री का डिटेल देने में भी अनियमितता मिली है। एक ही परिवार के सदस्यों के नाम से एक ही दिन में कई बार ज्वेलरी की खरीद का मामला पकड़ा गया। कोशिश की गई है कि दो लाख रुपये का बिल नहीं बने। बता दें कि दो लाख रुपये से अधिक कीमत के आभूषणों की खरीद में ग्राहक का पैन कार्ड अनिवार्य होता है। इसके साथ ही हर खरीद की सूचना आयकर विभाग को देनी होती है।
Share this story
Reader Reactions
Reader Comments
No comments yet.