INDIA EDITION
1 VIEWS

प्रयागराज में 2 लेखपाल एक लाख रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार:ऑफिस बनाकर घूस ले रहे थे, एंटी करप्शन टीम ने दबोचा

TLN

                 प्रयागराज में 2 लेखपाल एक लाख रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार:ऑफिस बनाकर घूस ले रहे थे, एंटी करप्शन टीम ने दबोचा
प्रयागराज में एंटी करप्शन टीम ने दो लेखपालों को एक लाख रुपए रिश्वत लेते अरेस्ट किया है। महिला और पुरुष लेखपाल ने फर्जीवाड़ा के लिए एक कमरे का ऑफिस बना रखा था। दोनों जमीन संबंधित विवादों को यहीं निपटाते थे। दोनों ने पीड़ित से आख्या लगाने और मकान का निर्माण न रुकवाने के बदले एक लाख रुपये की डिमांड की थी। एंटी करप्शन टीम ने पीड़ित के साथ मिलकर प्लान बनाया। इसके बाद दोनों को रंगे हाथ दबोच लिया। आरोपी लेखपालों की पहचान राजशेखर (मलाक हरहर) और जूही मिश्रा (महरूडीह) के रूप में हुई है। बुधवार को सोरांव तहसील के लेखपालों को शिवकुटी थाने लाकर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। अब पूरा मामला विस्तार से… नवाबगंज के आनापुर के रहने वाले अभयराज यादव पुत्र शंकरलाल यादव ने एंटी करप्शन में शिकायत दर्ज कराई थी। अपने प्रार्थना पत्र में कहा कि तहसील सोरांव का लेखपाल राजशेखर उनसे रिश्वत मांग रहा है। उसकी पुश्तैनी जमीन पर आख्या लगाने और निर्माण कार्य न रोकने के एवज में एक लाख रुपए मांगे जा रहे थे। अभयराज की शिकायत पर गुरुवार को एंटी करप्शन टीम की 14 सदस्यीय टीम ने ट्रैपिंग की। इंस्पेक्टर अलाउद्दीन अंसारी के नेतृत्व में शिवपुर मलाका लखनऊ रोड प्रयागराज के पास से लेखपाल राजशेखर को गिरफ्तार कर लिया। उसके साथ ही जूही मिश्रा पुत्री स्वामीनाथ मिश्र निवासी लक्ष्मणपुर थाना टांडा जनपद अम्बेडकर नगर को पकड़ा गया। जूही का हाल पता न्यायनगर थाना धूमनगंज है। ऑफिस बनाकर घूस लेते थे दोनों के कब्जे से रिश्वत के एक लाख रुपये ट्रैपिंग टीम ने बरामद किए। यह वहीं रुपये थे, जो अभयराज के जरिए रिश्वत दी गई थी। जूही लेखपाल अपने साथी लेखपाल राजशेखर के साथ मिलकर रिश्वतखोरी कर रही थीं। दोनों ने ऑफिस बनाकर घूंस लेने का काम शुरू किया था। दोनों लेखपाल की पहली पोस्टिंग थी दोनों लेखपाल 2024-25 बैच के हैं। सोरांव तहसील में उनकी यह पहली पोस्टिंग थी। राजशेखर फतेहपुर जनपद का, जबकि जूही मिश्रा सुल्तानपुर की रहने वाली हैं। दोनों के खिलाफ लंबे समय से भ्रष्टाचार की शिकायतें मिल रही थीं। लेखपालों ने एक कमरा किराए पर लेकर उसे अपना 'ऑफिस' बना रखा था। यहीं पर वे क्षेत्रीय लोगों से संबंधित कामकाज निपटाते थे और पैसों का लेनदेन भी करते थे। ------------------------ ये खबर भी पढ़ें…. 'सुपर कॉप' जिसे शंकराचार्य ने साजिश का मास्टरमाइंड बताया:5 जिलों में 500 एनकाउंटर किए; आशुतोष ब्रह्मचारी को भेजा था जेल शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने IPS डॉ. अजय पाल शर्मा पर आशुतोष ब्रह्मचारी के साथ मिलकर साजिश रचने का आरोप लगाया। शंकराचार्य ने एक फोटो सार्वजनिक की है। जिसमें आईपीएस अजय पाल, उनके खिलाफ केस दर्ज कराने वाले आशुतोष ब्रह्मचारी के साथ केक काटते नजर आ रहे हैं। पढ़ें पूरी खबर

Reporting by Dainik Bhaskar .

Read More at Dainik Bhaskar
Share this story

Reader Reactions
Reader Comments
No comments yet.
Post a Comment