INDIA EDITION
1 VIEWS

लखनऊ में भाजपा नेता अपर्णा यादव की हूटिंग:PM का नाम लेने पर लोग भड़के; कहा- UGC नियमों से समाज को बांटा

TLN

                 लखनऊ में भाजपा नेता अपर्णा यादव की हूटिंग:PM का नाम लेने पर लोग भड़के; कहा- UGC नियमों से समाज को बांटा
लखनऊ में राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष और भाजपा नेता अपर्णा यादव को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का नाम लेने पर विरोध का सामना करना पड़ा। अपर्णा वीर विनायक दामोदर सावरकर की पुण्यतिथि पर पुष्पांजलि कार्यक्रम में बोल रही थीं। राष्ट्रवाद, हिंदुत्व और महिला सशक्तिकरण विषय पर भाषण के दौरान जैसे ही उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का नाम लिया। सभागार में मौजूद लोगों ने हूटिंग शुरू कर दी। विरोध कर रहे लोगों ने कहा- पीएम ने UGC नियमों से समाज को बांट दिया है। इस पर अपर्णा ने लोगों को शांत करते हुए सावरकर पर ही बोलना चालू रखा। उन्होंने सावरकर को महान क्रांतिकारी बताते हुए ‘भारत रत्न’ देने की मांग की। कार्यक्रम इंडियन मेडिकल एसोसिएशन सभागार में हुआ। इसमें मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व सांसद साध्वी प्रज्ञा ठाकुर भी शामिल हुईं। अपर्णा यादव बोलीं- परिवारवाद नहीं, बीजेपी चुनी अपर्णा यादव ने कहा- समाजवादी पार्टी छोड़कर भारतीय जनता पार्टी राष्ट्रवाद और परिवारवाद खत्म करने के उद्देश्य से जॉइन की थी। यूपी में ‘मिशन शक्ति’ के जरिए महिलाओं की सुरक्षा मजबूत हुई है। उन्होंने सावरकर की प्रतिमा स्थापित कराने की घोषणा भी की। अब पढ़िए साध्वी प्रज्ञा ने जो कहा… एटीएस ने 13 दिनों प्रताड़ित किया साध्वी प्रज्ञा ने कहा- जब तक राम वन नहीं गए, तब तक वे ‘राम’ नहीं बने। यदि माता सीता के अपमान के बाद राम रावण को क्षमा कर देते, तो वे ‘मर्यादा पुरुषोत्तम’ नहीं कहलाते। अन्याय के विरुद्ध खड़ा होना ही पुरुषार्थ और धर्म है। एटीएस ने 13 दिनों तक गैर-कानूनी तरीके से बंधक बनाकर प्रताड़ित किया। कुछ बड़े नेताओं के नाम लेने का दबाव बनाया। इस दौरान सत्य को सामने लाने में कुछ लोगों ने साथ दिया। उन सभी का आभार। देश का बंटवारा करने वाला व्यक्ति ‘राष्ट्रपिता’ नहीं हो सकता साध्वी प्रज्ञा ने कहा- स्वतंत्रता के लिए पहला प्रयास असफल नहीं होता, बल्कि वह जागरण की शुरुआत करता है। बार-बार प्रयास से ही राष्ट्र में चेतना आती है। जो राष्ट्र और कर्तव्य को समझ लेता है। वही सावरकर कहलाने योग्य है। गांधी पर टिप्पणी करते हुए कहा- देश का बंटवारा करने वाला व्यक्ति ‘राष्ट्रपिता’ नहीं हो सकता। राष्ट्रवादी विचार रखने वालों को प्रताड़ित किया राष्ट्रवादी विचार रखने वालों को प्रताड़ित किया गया। अपने भोपाल चुनाव का जिक्र करते हुए कहा- जब ‘भगवा को आतंकवाद’ कहने वाला व्यक्ति उनके सामने खड़ा हुआ, तो इसे वैचारिक युद्ध माना और जनता के समर्थन से विजय हासिल की। क्रांतिकारियों के परिवारों ने भी भारी कष्ट सहे। विशेष रूप से सावरकर के परिवार की महिलाओं के त्याग का उल्लेख करते हुए कहा- समाज की प्रताड़ना के बावजूद वे अपने संकल्प से पीछे नहीं हटीं। अंत में युवाओं से राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखने का आह्वान किया। ……………………………….. यह खबर भी पढ़िए… शंकराचार्य केस में दावा- नाबालिगों से यौन शोषण की पुष्टि:मेडिकल रिपोर्ट आई, पीड़ित बटुक बोला- अविमुक्तेश्वरानंद ने शोषण किया शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के खिलाफ यौन उत्पीड़न मामले में बच्चों की मेडिकल रिपोर्ट आ गई है। पुलिस सूत्रों का दावा है कि बच्चों के साथ दुष्कर्म की पुष्टि हुई है। पुलिस ने बुधवार को पीड़ित नाबालिगों का मेडिकल टेस्ट कराया था। दो डॉक्टरों के पैनल ने प्रयागराज के सरकारी अस्पताल में मेडिकल टेस्ट किया। यहां पढ़ें पूरी खबर

Reporting by Dainik Bhaskar .

Read More at Dainik Bhaskar
Share this story

Reader Reactions
Reader Comments
No comments yet.
Post a Comment