INDIA EDITION
--- VIEWS

एयरफोर्स ने दिखाया ऑपरेशन-सिंदूर में कैसे पाकिस्तान की कमर तोड़ी:जगुआर-मिराज ने रनवे-हैंगर उड़ाया, भारत की पहली महिला फाइटर ने दिखाई डॉग फाइट

TLN

                 एयरफोर्स ने दिखाया ऑपरेशन-सिंदूर में कैसे पाकिस्तान की कमर तोड़ी:जगुआर-मिराज ने रनवे-हैंगर उड़ाया, भारत की पहली महिला फाइटर ने दिखाई डॉग फाइट
जैसलमेर के पोकरण में शुक्रवार शाम युद्धाभ्यास वायु शक्ति 2026 का सुपर सोनिक बूम के साथ आगाज हुआ। ऑपरेशन सिंदूर के पूरे दृश्य को दिखाया गया। ऑपरेशन सिंदूर की तरह जगुआर और मिराज ने दुश्मन के रनवे और हैंगर को उड़ाया। ये बिल्कुल वैसा ही था-जैसे ऑपरेशन सिंदूर के दौरान जगुआर और मिराज ने एक साथ रनवे और हैंगर को उड़ाया था। एयरफोर्स की महिला फाइटर पायलट अवनि चतुर्वेदी ने सुखोई एमकेआई 30 विमान से डॉग फाइट दिखाई। सुखोई ने जगुआर विमान के साथ डॉग फाइट किया। सिमुलेटेड टारगेट हिट किया। भारतीय वायु सेना ने दिखाया कि ऑपरेशन सिंदूर के दौरान उसने किस तरह पाकिस्तान के रडार और एयर डिफेंस सिस्टम की लोकेशन पता कर उसे ध्वस्त किया। इंडियन एयर फोर्स ने डिकॉय ऑपरेशन चलाया। इस ऑपरेशन के तहत एक डिकॉय विमान (मूविंग एनिमी एरियल टारगेट) भेजा गया, जिसे दुश्मन ने असली समझकर गिराया और भारतीय जेट गिराने का दावा किया, लेकिन एयर फोर्स ने यह नकली प्लेन पाकिस्तान के रडार की लोकेशन जानने के लिए भेजे थे। लोकेशन पता चलते ही वायु सेना ने अपने ड्रोन से हमला कर उन्हें खत्म कर पाकिस्तान के एयर डिफेंस सिस्टम की कमर तोड़ दी। इस युद्धाभ्यास में पहली बार सी-130 विमान रात में रनवे पर उतरा। यहां जिन गरुड़ कमांडो ने लोगों को रेस्क्यू किया था, उन्हें इवेक्युएट किया गया। युद्धाभ्यास के बाद एयरफोर्स की ओर से निर्मलजीत सिंह सेखों के शौर्य को सलाम करते हुए ड्रोन शो के दौरान उनकी तस्वीर उकेरी। इस अभ्यास को देखने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पहुंचीं, जहां राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने उनकी अगवानी की। इससे पूर्व शुक्रवार सुबह राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने प्रचंड में को-पायलट के तौर पर उड़ान भरी। 25 मिनट की इस उड़ान में उन्होंने पोकरण न्यूक्लियर साइट और फिल्ड फायरिंग रेंज का हवाई जायजा लिया। इसके साथ ही उन्होंने कॉकपिट से रेडियो के माध्यम से देश के नाम संदेश देते भी दिया। प्रचंड में बैठ राष्ट्रपति ने किया सैल्यूट राष्ट्रपति ने युद्धाभ्यास से पहले उड़ान के दौरान हेलिकॉप्टर के कॉकपिट से सैल्यूट किया। राष्ट्रपति मुर्मू इससे पहले लड़ाकू विमान सुखोई और राफेल में उड़ान भरने वाली देश की पहली राष्ट्रपति बनी थीं। राष्ट्रपति मुर्मू सुबह करीब 9:15 बजे जैसलमेर वायुसेना स्टेशन पहुंची थीं। सेना के अधिकारियों ने उन्हें हेलिकॉप्टर के बारे में ब्रीफिंग दी। इसके बाद राष्ट्रपति हेलिकॉप्टर के कॉकपिट में बैठीं। फिर सुबह करीब 10.15 बजे ग्रुप कैप्टन एन.एस. बहुआ के साथ हेलिकॉप्टर में उड़ान भरी। हेलिकॉप्टर में 25 मिनट उड़ान के दौरान राष्ट्रपति ने सीमावर्ती क्षेत्रों और पोकरण फील्ड फायरिंग रेंज का हवाई जायजा लिया। प्रचंड के कॉकपिट से देश के नाम संदेश देते हुए कहा- 7 साल पहले आज ही अभिनंदन ने मार गिराया था पाकिस्तान का F-16 7 साल पहले यानी 2019 में आज ही के दिन भारतीय एयरफोर्स के विंग कमांडर अभिनंदन वर्धमान ने मिग-21 बाइसन जेट से पाकिस्तान के एफ-16 फाइटर जेट को मार गिराया था। यह पूरा डेवलपमेंट सिर्फ 16 मिनट में पूरा हो गया था। हालांकि अभिनंदन का प्लेन भी हिट हुआ था और वे पाकिस्तान की जमीन पर उतरे थे। इसके बाद अभिनंदन को रिहा कर दिया गया था। भारत ने पुलवामा हमले का बदला लेने के लिए बालाकोट में एयरस्ट्राइक की थी। इसके बाद दोनों देशों के बीच तनाव और बढ़ गया। 27 फरवरी को कश्मीर में भारत-पाक सीमा पर मिग-21 बाइसन और एफ-16 के बीच डॉग फाइट हुई थी। वायुशक्ति से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें… फाइटर हेलिकॉप्टर प्रचंड में उड़ान भरने वाली मुर्मू पहली राष्ट्रपति:कॉकपिट से देश को मैसेज-वीर सैनिकों को गर्व के साथ धन्यवाद; जय हिंद, जय भारत राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शुक्रवार को जैसलमेर एयरफोर्स स्टेशन से स्वदेशी लाइट कॉम्बैट हेलिकॉप्टर (LCH) प्रचंड में उड़ान भरी। वे हेलिकॉप्टर प्रचंड में बतौर को-पायलट उड़ान भरने वाली देश की पहली राष्ट्रपति हैं। (यहां पढ़ें पूरी खबर) मिलिट्री हिस्ट्री में सुदर्शन एयर डिफेंस का सबसे लंबा एयर-किल:3 पॉइंट्स में समझिए वायु सेना का मैसेज; 300 किमी दूर दुश्मन के विमान को मार गिराया एयरफोर्स (IAF) ने ऑपरेशन सिंदूर के बाद पहली बार 'S-400 सुदर्शन' एयर डिफेंस सिस्टम का वीडियो जारी किया है। इसमें सेना ने इस एयर डिफेंस सिस्टम की खूबियां बताई हैं, सेना ने कहा है- मिलिट्री की हिस्ट्री में सुदर्शन ने इतिहास का अब तक का सबसे लंबी दूरी का 'एयर किल' दर्ज किया है। (पढ़ें पूरी खबर)

Reporting by Dainik Bhaskar.

Read More at Dainik Bhaskar
Share this story

Reader Reactions
Reader Comments
No comments yet.
Post a Comment