लखनऊ में पैथोलॉजी मालिक मानवेंद्र सिंह का हत्या के 6वें दिन अंतिम संस्कार कर दिया गया। बुधवार की सुबह भैंसाकुंड घाट बैकुंठ धाम पर उन्हें छोटे भाई दरोगा अरविंद सिंह के बेटे कृत्य सिंह ने मुखाग्नि दी। पीएम हाउस से पन्नी में बंंधी डेडबॉडी आई, उसका उसी तरह अंतिम संस्कार कर दिया गया। मृतक के पिता सुरेंद्र पाल सिंह चलने-फिरने में असमर्थ हैं जिस वजह से श्मशान घाट नहीं गए। अंतिम संस्कार के दौरान मृतक मानवेंद्र की डेडबॉडी से कवर नहीं हटाया गया। ऊपर से ही शव को नहलाया गया, रिश्तेदारों ने लकड़ियां रखीं। उसके बाद भतीजे कृत्य ने अग्नि लेकर चिता के चारों तरफ घूमते ही दाह संस्कार कर दिया। इस दौरान मृतक मानवेंद्र के भाई अरविंद सिंह बहुत रो रहे थे। मानवेंद्र की हत्या उनके ही 21 साल के बेटे अक्षत ने 20 फरवरी को सुबह 4:30 बजे की थी। आशियाना थाने में पुलिस ने आज अक्षत को मीडिया के सामने किया। इसके साथ ही हत्या में इस्तेमाल की गई राइफल, तारपीन तेल, आरी जैसी चीजें भी दिखाईं। इसके बाद उसे मेडिकल के लिए अस्पताल ले जाने तो वह मीडिया से घिर गया। बार-बार पूछे जाने पर उसने धीरे से कहा- सॉरी मुझसे गलती हो गई। टीएस मिश्रा यूनिवर्सिटी ने एक नोट जारी कर इस मामले में कुछ भी बोलने से इन्कार किया है। अक्षत इसी यूनिवर्सिटी से BBA कर रहा था। 5 तस्वीरें देखिए… कारोबारी के अंतिम संस्कार के लाइव अपडेट्स के लिए नीचे लाइव ब्लॉग पढ़िए…