मेरठ के रामराज एरिया में युवक की बीच बाजार गोली मारकर हत्या कर दी गई। युवक को दो गोलियां मारी गई। पहली गोली पीछे से कमर पर जबकि, दूसरी गोली कनपटी पर सटाकर मारी गई। बताया जा रहा है कि प्रेमप्रसंग को लेकर कुछ दिन पहले कहासुनी हुई थी, जिसके चलते युवक की हत्या की गई है। घटना बुधवार दोपहर बहसुमा मार्केट में सनातन धर्म मंदिर के सामने की है। 2 तस्वीरें देखिए… अब पढ़िए पूरा मामला रामराज के मोहल्ला जगजीवन पुरी निवासी सुरेंद्र (28)बाजार से गुजर रहा था। सुरेंद्र बाइक पर अकेला ही था। लगभग ढाई बजे रामराज मुख्य बाजार स्थित सनातन धर्म मंदिर के सामने बाइक पर एक हमलावर गोली मारकर भाग गया। सुरेंद्र को दो गोलियां मारी गई हैं। एक गोली कमर पर पीछे से मारी और दूसरी गोली कनपटी पर सटाकर मारी गई है। सुरेंद्र को अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस हत्यारों की तलाश कर रही है। इस हत्या से पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल है और व्यापारियों में भय व्याप्त है। गोली चलते ही बाजार में अफरा-तफरी मच गई और भगदड़ मच गई। एसपी देहात भी मौके पर पहुंचे सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। एसपी देहात ने भी मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। एसपी का कहना है कि सीसीटीवी की फुटेज खंगाल जा रही है। रिपोर्ट दर्ज कर हत्यारे को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। वारदात क्यों की गई, इस बारे में मृतक के परिजनों से जानकारी ली जाएगी। सरेआम हत्या से बाजार की सुरक्षा पर सवाल खुलेआम बाजार में हुई इस गोलीबारी की घटना ने स्थानीय व्यापारियों और निवासियों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। लोगों में इस बात को लेकर आक्रोश है कि इतने सार्वजनिक स्थान पर इस तरह की वारदात को अंजाम दिया गया। पुलिस का दावा है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। इस घटना के बाद से रामराज कस्बे में पुलिस की गश्त बढ़ा दी गई है। पूरे मामले में एसपी देहात अभिजीत कुमार ने बताया- युवक बाइक से जा रहा था, हमलावर भी सिंगल आदमी था जो बाइक पर था। युवक को गोली मारी गई है। उसे अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है। घटना के कारणों की भी जानकारी ले जा रही है। खबर अपडेट की जा रही है।
Reader Comments