सपा प्रमुख अखिलेश यादव आज बुधवार को कानपुर में करीब 2 घंटे रहेंगे। जाजमऊ चेकपोस्ट पर कार्यकर्ताओं ने अखिलेश यादव का स्वागत किया। वह पारिवारिक भांजे के वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके अलावा बिरहाना रोड स्थित मशहूर ‘मुन्ना समोसा’ की दुकान पर समोसे खाएंगे। आकाश यादव के घटापारा रेस्टोरेंट का उद्घाटन करेंगे। आकाश के पिता नरेंद्र सिंह यादव मनु भोगनीपुर विधानसभा से सपा विधायक रह चुके हैं। आकाश के बाबा योगेंद्र पाल सिंह यादव भी सपा से MLC रहे हैं। दरअसल, इससे पहले 12 फरवरी को अखिलेश कानपुर आए थे। तब उन्होंने पूछा कि यहां क्या फेमस है…कचौड़ी या समोसा। तब किसी ने कहा था- समोसा। इसके बाद उन्होंने समोसा खाने की इच्छा जताई थी। कानपुर में अखिलेश के कार्यक्रम जानिए अखिलेश यादव के कार्यक्रम से जुड़े अपडेट के लिए नीचे लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए….
Reader Comments